फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Basketball court empty, few players came for footballBasketball court empty, few players came for football

Bareilly News: बास्केटबॉल कोर्ट खाली, फुटबॉल के लिए पहुंचे चंद खिलाड़ी

Thu, 04 Jan 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Basketball court empty, few players came for footballBasketball court empty, few players came for football
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को होने वाले बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबाल के ट्रायल में खिलाड़ियों के न पहुंचने की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। बास्केटबॉल और वॉलीबाल के कोर्ट खाली पड़े रहे। वहीं, फुटबॉल के ट्रायल के लिए भी मजह चंद खिलाड़ी ही स्टेडियम पहुंचे। सुबह 10 बजे से ट्रायल शुरू होने थे। काफी देर तक खिलाड़ियों के इंतजार के बाद कोच व अन्य लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

पांंच जनवरी को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहाल में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल और वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ट्रायल होने थे। चार जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बालक वर्ग के ट्रायल भी रखे गए थे। फुटबॉल में आठ से दस खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे थे। बाकी दोनों प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि खिलाड़ी खुद ही ट्रायल देने नहीं आ रहे हैं। दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से कई खिलाड़ी निराश होकर लौट गए हैं। ऐसे खिलाड़ियों को भी लौटाया गया है जिनका खेलो इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण नहीं था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कई मानक निर्धारित हैं। ये मानक पूरे न होने की वजह से भी कई खिलाड़ी अवसर को भुना नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल में साहिल प्रजापति, संजीत जायसवाल, हम्जा, अब्बास, मोहम्मद उजैर, जितिन चौधरी, अंशू कश्यप, फरदीन, यश सोनकर, रोहित सिंह, अर्जुन कश्यप, अबूजर, अभिषेक सोनकर का चयन किया गया। बास्केटबॉल में विपुल कुमार और विशाल राठौर का चयन हुआ। वॉलीबाल में फजाइल अली, मोहम्मद आमिर, अल्तमस, अनुराग, अरुण कश्यप, आदित्य सिंह, सोइब हुसैन और मोहम्मद अहदरजा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed