फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Basic Education Department to recover Rs 47 lakh from the dismissed Pakistani teacher in Bareilly

UP: बर्खास्त पाकिस्तानी शिक्षिका से 46.88 लाख रुपये वसूली की तैयारी, बरेली में नौ साल से कर रही थी नौकरी

Wed, 22 Jan 2025 06:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 06:40 AM IST
सार

Pakistani Teacher Case : फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी शुमायला खान को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त किया था। अब विभाग उससे वेतन वसूलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने रिकवरी की रकम के सत्यापन के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। 

विज्ञापन
Basic Education Department to recover Rs 47 lakh from the dismissed Pakistani teacher in Bareilly
आरोपी शुमायला खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात रही पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से बेसिक शिक्षा विभाग 46,88,352 रुपये की वसूली करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने वसूली की रकम के सत्यापन के लिए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। सत्यापन के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुमायला खान ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी। वह प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत की गई थी। 
विज्ञापन


आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था। एसडीएम सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ कि शुमायला का निवास प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण है। उसे बनवाने में जानकारी छिपाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष निरस्त हुआ था प्रमाणपत्र, अब बर्खास्त
शुमायला खान का निवास प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षिका से स्पष्टीकरण मंगाए, लेकिन प्रमाणपत्र की सत्यता साबित न हो सकी। लिहाजा, बीएसए ने तीन अक्तूबर 2024 को शुमायला खान को निलंबित किया था। अब सेवा समाप्त कर दी गई है। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसूली की रकम में दो बार मिला बोनस भी शामिल
शुमायला से की जाने वाली वसूली की रकम में वेतन, भत्ते समेत वर्ष 2016-17 और 2020-21 में मिले बोनस की रकम भी शामिल की गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट का सत्यापन कर जल्द वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तैनाती से बर्खास्तगी तक जारी वेतन समेत अन्य रकम की गणना कर मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed