{"_id":"5e43119f8ebc3ee5d808a433","slug":"basantpur-goraghat-ramganga-bridge-farmers-ready-to-give-land-for-approach-road-but-at-double-compensation-bareilly-news-bly3955192177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एप्रोच रोड के लिए जमीन देने को तैयार मगर दोगुने मुआवजे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान एप्रोच रोड के लिए जमीन देने को तैयार मगर दोगुने मुआवजे पर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बसंतपुर-गोराघाट रामगंगा पुल: कलक्ट्रेट में एडीएम और एसएलएओ के साथ किसानों का हुआ समझौता
विज्ञापन
बरेली। आंवला-मीरगंज मार्ग पर बसंतपुर-गोराघाट के बीच रामगंगा पर नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड के लिए किसान दोगुने रेट पर जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रशासन जल्द ही यह भूमि पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कराने की कार्रवाई करेगा।
सेतु निगम का यह बड़ा प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण न हो पाने की वजह से काफी लेट हो चुका है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना था कि नदी की धारा बदल जाने से पुल की लंबाई कम पड़ गई थी। इसके लिए रेट रिवाइज करने में काफी देरी हो र्गई। इस पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण होना है लेकिन पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अब तक भूमि नहीं मिल पाई है। इस मामले को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में स्थानीय किसानों के साथ एडीएम (वित्त) मनोज कुमार पांडेय और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार सहित कई अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक हुई। किसानों ने अपनी जमीन का सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मांगा था लेकिन अफसर इसके लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि जिस भूमि का अधिग्रहण हो रहा है, वह रेतीली है। आखिर में किसान दो गुना मुआवजे पर भूमि पीडब्ल्यूडी को देने के लिए तैयार हो गए। इसके अलावा गौंटिया मोहनपुर में बांध के लिए सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की किसानों की मांग अधिकारियों ने मान ली है।