फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barracks, hostels and investigation rooms will be built in 17 police stations at a cost of Rs 30 crore

Bareilly News: 17 थानों में 30 करोड़ की लागत से बैरक, हाॅस्टल और विवेचना कक्ष बनेंगे

Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Barracks, hostels and investigation rooms will be built in 17 police stations at a cost of Rs 30 crore
बरेली। जिले के 17 थानों व कोतवालियों में सिपाहियों के लिए बैरक हॉस्टल व विवेचना कक्षों का निर्माण अक्तूबर तक हो जाएगा। तीस करोड़ रुपये इसमें खर्च होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवाबगंज, हाफिजगंज, बिशारतगंज, आंवला, बिथरी चैनपुर, इज्जतनगर व बहेड़ी के लिए बुधवार को शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

कोतवाली फतेहगंजपूर्वी, भमोरा, भोजीपुरा, अलीगंज, क्योलड़िया, कोतवाली, शेरगढ़, सीबीगंज, मीरगंज, देवरनियां व बहेड़ी में पहले से निर्माण चल रहा है। नवाबगंज थाने में 1.79 करोड़ की लागत से 8 महिला और 24 पुरुष कांस्टेबल के लिए बैरक और विवेचना कक्ष और हाफिजगंज में 32 कांस्टेबल की क्षमता के बैरक और हॉस्टल का निर्माण करने के लिए 1.81 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हुआ है। वहीं इतनी ही क्षमता के बैरक और हाॅस्टल के लिए बिशारतगंज में 1.78 करोड़ की लागत से काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा आंवला में 2.13 करोड़ की लागत व बिथरी चैनपुर में 2.33 व इज्जतनगर में 2.35 करोड़ की लागत से बैरक और हॉस्टल का निर्माण होना है। काम कुछ महीने पहले शुरू हो गया है। करीब पांच प्रतिशत तक काम हो चुका है। सीएम का दौरा लगा तो अब शिलान्यास कराया गया है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 17 थानों और कोतवालियों में काम होना है। सात पर हाल में ही काम शुरू हुआ है। दस पर काम पहले से चल रहा है। सभी काम 2024 तक पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed