फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barelvi Ulema statement over Ajmer Dargah issue

Ajmer Dargah: बरेलवी उलमा बोले- अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा झूठा; किया ये एलान

Thu, 28 Nov 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अजमेर दरगाह शरीफ के अंदर शिव मंदिर होने के दावे को सरासर गलत और झूठ करार दिया। मौलाना ने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Barelvi Ulema statement over Ajmer Dargah issue
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि संभल की जामा मस्जिद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दरगाह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का मामला सामने आ गया है। कोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाले ने दरगाह शरीफ के अंदर शिव मंदिर होने का दावा किया है, जो सरासर गलत और झूठ है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि चंद सांप्रदायिक ताकतें देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं। देश में जब से सरकारों के बनने का चलन शुरू हुआ, चाहे मुस्लिम हो या गैर मुस्लिम, सभी ने दरगाह अजमेर शरीफ पर चादरें चढ़ाकर अपनी कामयाबी के लिए दुआएं की हैं। मुस्लिम बादशाहों, राजा व महाराजाओं ने दरगाह शरीफ के भवन बनवाए। 2015 से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल उर्स के मौके पर केंद्र सरकार की तरफ से चादर भेजकर अकीदत का नजराना पेश करते हैं। 
विज्ञापन


सूफी विचारधारा एकता की प्रतीक 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दी हुई शिक्षा का नाम सूफी विचारधारा है, यही वो विचारधारा है जो एकता और अखंडता को कामय रख सकती है। ये दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। लोगों को ये बात समझ में आना चाहिए कि यहां पर हाजरी देने वाले मुसलमानों में 40 फीसद हिंदू भाइयों की भागीदारी है। शिव मंदिर का दावा करने वाले लोग मुसलमानों के साथ हिंदुओं को भी आहत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मौलाना ने आगे कहा कि दरगाह के लोगों के साथ विश्वभर के सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमान दरगाह के जिम्मेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस मुश्किल घड़ी में बरेलवी मुस्लिम का मुकम्मल समर्थन दरगाह अजमेर शरीफ के साथ रहेगा। 

मौलाना बरेलवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट विरावल गुजरात और दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर ट्रस्ट का गठन वर्षों पहले किया था। इन दोनों जगहों का संचालन केंद्र सरकार द्वारा नामित व्यक्ति करते हैं। तमाम लेखा जोखा भी केंद्र सरकार को सालाना उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed