UP: बरेलवी मौलाना ने मोहन भागवत के बयान का किया स्वागत, कहा- देश में एकता और भाईचारा जरूरी
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि हिंदू भाइयों को और खासतौर पर विष्णु शकंर जैन, हरी शंकर जैन और राखी सिंह को गौर से मोहन भागवत के बयान को सुनना चाहिए। उस पर अमल भी करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का स्वागत किया है। मौलाना ने कहा कि भागवत ने हर नई जगह पर मंदिर मस्जिद विवाद उठाया जाने को गलत ठहराया है। संघ प्रमुख ने कुछ दिनों पहले भी इसी तरह की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में इस तरह का बयान आना बड़ी अहमियत रखता है।
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कुछ ऐसे आसामाजिक तत्व हैं जो देश में घूम घूमकर हर मस्जिद के नीचे मंदिर तलाश कर रहे हैं। कोर्ट कचहरी में मुकदमा दायर किए जा रहे है। खुदा भला करे कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में शाम को नोटिस, सुबह खाली कराया मंदिर के दावे वाला विवादित भवन, छत पर लगा भगवा झंडा
मौलाना ने कहा कि देश के हर शहर और गांव देहात में हिंदूवादी नेता बनने की होड़ सी लगी हुई है। ऐसे लोगों को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इस तरह की गतिविधियों से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचता है। हिंदू मुस्लिम भाईचारे के सम्मान को ठेस पहुंचती है। संघ प्रमुख ने इस पर भी अपना नजरिया स्पष्ट किया और कहा कि हर शहर हर गांव में नेता बनने के लिए हिंदूवादी छवि न अपनाएं।
दुनिया में देश की छवि हो रही धूमिल
मौलाना ने कहा कि मोहन भागवत ने मुसलमानों की बेचैनी, तकलीफ और मुसलमानों के खिलाफ चलाई जाने वाली मुहिम को भांप लिया है। उनको इस बात का भी एहसास हो गया है कि बाहर की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई भारत की छवि धूमिल हो रही है।
ये भी पढ़ें- UP: संभल की तर्ज पर अब बरेली में 250 साल पुराने मंदिर पर कब्जे का आरोप, जानिए क्या है लोगों का दावा
मौलाना ने आगे कहा कि भारत के हिंदू भाइयों को और खासतौर पर विष्णु शकंर जैन, हरी शंकर जैन और राखी सिंह को गौर से इस बयान को सुनना चाहिए। उस पर अमल भी करना चाहिए। मुसलमान उम्मीद करता है कि अब मस्जिद मंदिर का विवाद खत्म हो जाएगा। सभी लोग मिलकर देश की तरक्की के लिए काम करेंगे।