फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barelvi clerics termed the demand for virginity certificate from a madrasa student as a disgusting act

मुरादाबाद मदरसा प्रकरण: 'छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगना गलत', बरेलवी उलमा ने बताया घिनौनी हरकत

Sun, 26 Oct 2025 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 10:47 AM IST
सार

मुरादाबाद के मदरसे की घटना पर बरेलवी उलमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मदरसे में छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगना निहायत ही गलत और समाज के लिए घिनौनी हरकत है। 

विज्ञापन
Barelvi clerics termed the demand for virginity certificate from a madrasa student as a disgusting act
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगे जाने को बरेलवी उलमा ने गलत करार दिया है। तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली निदा खान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुरादाबाद के मदरसे में छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगा जाना निहायत ही घिनौनी हरकत है। मदरसे हमेशा सांप्रदायिक सोच रखने वालों के निशाने पर रहते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में जवाब देना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


राहे सुलूक के अध्यक्ष मौलाना मुजाहिद हुसैन निजामी ने कहा कि मुरादाबाद के मदरसा शिक्षक ने पूरी मदरसा बिरादरी को शर्मिंदा कर दिया है। मदरसा संचालकों को यह ध्यान देना होगा कि जिस व्यक्ति की नियुक्ति कर रहे हैं, वह किस नजरिये का है। मदरसों में बड़े सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में अवैध कब्जेदारों को नगर निगम ने सात दिन का मौका और दिया, कब्जा हटाएं वरना चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जमात रजा-ए-मुस्तफा के महासचिव फरमान हसन खान ने कहा कि मदरसों में कौमार्य प्रमाणपत्र मांगना बिल्कुल अनुचित है। इस तरह की हरकतें सरकार के नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को कमजोर करती हैं। मदरसे सिर्फ़ धार्मिक शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों को संवारने के संस्थान हैं। इन हरकतों से न तो शिक्षा का स्तर सुधरेगा, न ही नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

निदा ने मदरसा संचालकों पर उठाए सवाल 
आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने कहा कि ऐसे मौलाना अपना मानसिक स्तर दिखाते हैं और बताते हैं कि वे महिलाओं को किस नजरिये से देखते हैं। ऐसे लोग समाज के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यही लोग हमारे समाज के दुश्मन बनते हैं। इनकी वजह से हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

उन्होंने कहा कि जहां लड़कियां चांद पर पहुंच रही हैं, वहीं ऐसे लोग महिलाओं को एक गुलाम से ज्यादा कुछ नहीं समझते। ये लोग औरतों की गरिमा को कोई अहमियत नहीं देते और अपनी घटिया सोच को पूरी सोसाइटी पर थोपने की कोशिश करते हैं। इनके सम्मानित पदों पर बैठे होने की वजह से लोग खामोश रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed