{"_id":"59b05ae04f1c1bf47f8b47a7","slug":"bareli-ka-jhumka-will-also-be-seen-in-paraskheda","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा में भी लगेगा ‘बरेली का झुमका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा में भी लगेगा ‘बरेली का झुमका’
बरेली
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बरेली का झुमका’ गांधी उद्यान के गेट के अलावा अब परसाखेड़ा के जीरो प्वाइंट पर भी लगाया जाएगा। यहां रोटरी बनाकर झुमका लगाने की जिम्मेदारी बीडीए के कंधों पर होगी और वही इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने दोनों स्थानों पर झुमका लगाने की मंजूरी दे दी है।
बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 55 लाख रुपये की लागत से हाईवे पर रामपुर रोड से शहर के एंट्री प्वाइंट पर परसाखेड़ा में झुमका लगाया जाएगा। इसके लिए रोटरी भी बनाई जानी है। इसमें झुमके के अलावा शहर के इतिहास से जुड़ी और भी कुछ धरोहर संजोई जाएंगी। रोटरी और झुमका इस तरह से विकसित होगा कि उसका मेंटीनेंस न करना पड़े। इसके लिए बजट कुछ बढ़ भी सकता है। इसी पहचान के लिए गांधी उद्यान के गेट पर नगर निगम को झुमका लगाना है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारी कर ली है। झुमका पीलीभीत धातु का लगेगा। इसके साथ शुर्मेदानी भी होगी। कमिश्नर ने बताया कि बीडीए और नगर निगम को दोनों स्थानों पर झुमके लगाने को उन्होंने मंजूरी दे दी है। सीनियर आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना को दोनों स्थानों पर लगने वाले झुमकों का डिजाइन बनाने के लिए दिया गया है। डिजाइन मिलने के बाद टेंडरिंग कराकर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।