फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly youtuber tasleem earned one crore and 20 lakh rupees on youtube channel

Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव

Tue, 18 Jul 2023 09:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 09:02 PM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव के यूट्यूबर तस्लीम के घर तीन दिन पहले हुई छापामारी में 24 लाख रुपये बरामद हुए थे। आयकर विभाग की टीम ने थाने में रखी गई धनराशि यूटयूबर को लौटाने के निर्देश दिए हैं। जांच में उसकी कमाई का जरिया यूट्यूब बताया गया है।  

विज्ञापन
bareilly youtuber tasleem earned one crore and 20 lakh rupees on youtube channel
यूट्यूबर तस्लीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक यूट्यूबर सालभर में करोड़पति बन गया। उसने एक साल में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए 1.20 करोड़ कमाए हैं। गांव में शानदार घर बनवा लिया। लग्जरी गाड़ी भी खरीद ली। लोगों ने उसके खिलाफ गलत तरीके से कमाई करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने तीन दिन पहले उसके घर छापा मारा। घर से 24 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नवाबगंज तहसील क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव निवासी तस्लीम पुत्र मौजम खां अनैतिक तरीके से रुपये कमाकर शानदार मकान बना रखा है। जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तस्लीम के घर से 24 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी थी। आयकर टीम ने जांच शुरू की थी। बरामद 24 लाख रुपये थाने में जमा करा दिए गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: सुपरवाइजर को सफाई करने में आई शर्म, नाराज नगर आयुक्त ने खुद उठाया फावड़ा, नाली से निकाला कीचड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आयकर टीम ने तस्लीम को अभिलेख लेकर कार्यालय बुलाया था। पूछताछ में नकदी के संबंध में जानकारी सही प्रतीत होने पर रुपये लौटाने को कहा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने तस्लीम की आय का जरिया यूटयूब चैनल होने का जिक्र किया है। विस्तृत जांच के बाद ही प्रकरण में कुछ कहने की बात कही है। संबंधित अभिलेखों की सघन जांच जारी है।

2017 में शुरू किया था यूट्यूब चैनल  

पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि वह यूटयूब चैनल से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देता है। वर्ष 2017 में बीटेक के बाद उसने यूट्यूब चैनल शुरू किया था। चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। पिछले साल यूट्यूबर के जरिए उसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे। 40 लाख रुपये टैक्स भरा था। बरामद नकदी के बारे में उसने बताया कि उसे शादी में 10 लाख रुपये मिले थे, नौ लाख बैंक से निकाले थे। 

तस्लीम के मुताबिक बीटेक करने के बाद उसने नौकरी नहीं की। वह अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाकर डालता रहा। उसने गलत तरीके से कमाई के आरोपों को गलत बताया है। इधर, नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच आयकर टीम कर रही है। रुपये लौटाने का कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हैं। रुपये थाने में सुरक्षित रखे हैं। निर्देश मिलने पर वापस कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed