{"_id":"61c4825f4e568467b674b7e3","slug":"bareilly-youth-returned-from-uk-found-corona-infected-tested-negative-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: यूके से वापस आया युवक मिला कोरोना संक्रमित, एयरपोर्ट पर जांच में मिला था निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: यूके से वापस आया युवक मिला कोरोना संक्रमित, एयरपोर्ट पर जांच में मिला था निगेटिव
Thu, 23 Dec 2021 07:37 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
यूके से 20 दिसंबर को बरेली आया युवक गुरुवार को आई कोरोना जांच में पॉजिटिव मिला है। उसे अंतरराष्ट्रीय कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। युवक शहर के कुर्मांचल नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुई कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। वहां से आने के बाद बरेली में आरटीपीसीआर जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला। ओमिक्रॉन की पहचान के लिए उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन