फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Workers from many buses landed on satellite, starving overnight

बरेलीः कई बसों से आए मजदूर सेटेलाइट पर उतारे गए, रातभर रहे भूखे

Tue, 19 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Workers from many buses landed on satellite, starving overnight
श्यामगंज में लॉकडाउन में भी रोजाना लगती है भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एसडीएम ने सूचना न देने पर रोडवेज और राजस्व टीम को हड़काया
विज्ञापन

सुबह में खाना खिलवाकर बसों से मजदूरों को उनके गंतव्य को किया रवाना

बरेली। दिल्ली सहित दूसरी जगहों से लखीमपुर, लखनऊ सहित कई जिलों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को रात में कई बसों से बरेली में ही उतार दिया गया। इसके बाद ये मजदूर इधर-उधर भटकते रहे। कई घंटे खाना न मिलने से परेशान मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुबह जब एसडीएम को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने विभागीय स्टाफ और रोडवेज कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने सभी मजदूरों को खाना खिलवाकर बसों से उन्हें उनके घरों को रवाना कर दिया।

बताते हैं कि दिल्ली की तरफ से आईं बसों में सवार प्रवासी मजदूरों को सेटेलाइट बस अड्डे पर उतार दिया गया, जबकि इनमें कई मजदूर शाहजहांपुर, लखीमपुर और लखनऊ जाने के लिए उसमें बैठे थे और यह बसें भी उन्हीं रास्तों पर आगे जा रही थीं। रात में रोडवेज पर इकट्ठा ऐसे मजदूरों की सूचना भी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अधिकारियों को नहीं दी। इस वजह से ये मजदूर रातभर भूूखे इधर-उधर भटकते रहे। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने लेेखपाल, कानूनगो व रोडवेज स्टाफ को इस लापरवाही के लिए खूब हड़काया। इसके बाद कम्युनिटी किचन से इन श्रमिकों के लिए खाने का इंतजाम कराने के साथ बसों से इन सभी को उनके जिलों के लिए रवाना करा दिया। एसडीएम का कहना है कि मजदूर यहां क्यों उतरे या उतारे गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed