{"_id":"69a4a83bd682d525cd01b3d8","slug":"bareilly-wins-two-silver-medals-in-under-15-national-wrestling-championship-bareilly-news-c-4-vns1074-835987-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बरेली को दो रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में बरेली को दो रजत पदक
Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तमिलनाडु में 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित हुई नेशनल अंडर-15 रेसलिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जाट रेजिमेंट सेंटर, बरेली की बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अमन और काजू राजभर ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया। 75 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में अमन और 68 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में काजू राजभर ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी वर्तमान में सूबेदार कोच नवीन बालियान और साई कोच कृष्णकांत यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले कई महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे और रोजाना कड़ी मेहनत कर रहे थे।