फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly weather temperature four degrees below normal at night

Weather News: बरेली में इस साल ठिठुराएगी ठंड, रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम; अभी से है ये हाल

Mon, 10 Nov 2025 08:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 08:58 AM IST
सार

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से बरेली में नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई। रात का पारा पिछले वर्ष के सापेक्ष चार डिग्री कम दर्ज हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
Bareilly weather temperature four degrees below normal at night
रात के तापमान में हो रही गिरावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर के आखिरी दिनों में हावी रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्रों से आ रही सर्द और शुष्क हवा से नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई। बरेली में रात का पारा पिछले वर्ष के सापेक्ष चार डिग्री कम दर्ज हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ आसमान साफ होने से विकिरणीय शीतलन के संयुक्त प्रभाव से तापमान में गिरावट हुई है। लिहाजा, दिन में चटक धूप निकलने के बावजूद गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। वहीं, रात में ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सामान्य रहा था तापमान 
पिछले वर्ष अक्तूबर, नवंबर में कोई विक्षोभ हावी नहीं हुआ। इसलिए दिन-रात का तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ। ठंड का अहसास भी कम रहा। अगले सप्ताह दिन के तापमान में मामूली बदलाव और रात के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दोनों तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम बने रहने की बात कही है। इससे ठंड का असर बरकरार रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.6 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले सात दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
08 नवंबर 26.9 12.4
07 नवंबर 27.1 12.1
06 नवंबर 26.6 14.2
05 नवंबर 28.0 13.8
04 नवंबर 25.2 15.0
03 नवंबर 28.4 15.7
02 नवंबर 28.3 16.3
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed