फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly violence another accused arrested by police

बरेली बवाल: पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी आरिफ गिरफ्तार, पूछताछ में बताया किसके कहने पर किया ऐसा

Sun, 12 Oct 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 05:55 PM IST
सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर 26 सितंबर को भीड़ जुटी थी। इसके बाद बवाल हो गया था। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस मामले में आरोपी मौलाना समेत कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bareilly violence another accused arrested by police
आरोपी आरिफ - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली में बवाल के मामले में आरोपी आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरिफ ने श्यामगंज में बवाल के दौरान पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका था। बता दें कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद को तूल देकर 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने की साजिश रची गई थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दुकानों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस पर पेट्रोल बम (पेट्रोल भरी बोतलें) फेंके गए थे। इस दौरान दस मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें एक आरोपी हजियापुर निवासी आरिफ पुत्र मुन्ने चिह्नित हुआ था। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम आरिफ को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पार्षद अनीस सकलैनी के कहने पर फेंका था पेट्रोल बम
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने आरिफ से पूछताछ की। आरोपी ने उनको बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के गुर्गे पार्षद अनीस सकलैनी का वह सहयोगी है। अनीस के कहने पर वह अपने मोहल्ले के लड़कों को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए आया था। उन लोगों ने हथियारों से लैस होकर इस्लामिया ग्राउंड की तरफ जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने श्यामगंज चौराहे के पास ही उनको रोक लिया। नेताओं के साथ आरिफ ने पुलिस का बैरियर तोड़ते हुए बदसलूकी की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में पता लगा है कि आरिफ ने पेट्रोल भरी बोतलें पुलिस पर फेंककर दंगा कराने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed