फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Trucks annoyed by overloading in tractors will surrender their vehicles

बरेली: ट्रैक्टरों में ओवरलोडिंग से नाराज ट्रक वाले अपने वाहन करेंगे सरेंडर

Sat, 08 Feb 2020 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Trucks annoyed by overloading in tractors will surrender their vehicles
बैठक को संबोधित करते ट्रांसपोटर्स। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अनधिकृत तरीके से ट्रैक्टर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। चनेहटी से बिना व्यावसायिक परमिट के अवैध ट्रैक्टर चार सौ से भी ज्यादा कट्टे ढो रहे हैं। दूसरी ओर परमिट लेने के साथ ही टैक्स अदा कर रहे ट्रक ओनर्स को ढुलाई आदि के लिए माल नहीं मिल रहा। काम न होने से ट्रक खाली खड़े हैं, जिसके चलते ट्रक मालिकों ने कई बार अवैध ट्रैक्टरों का संचालन बंद कराने के लिए अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। ट्रक मालिकों ने अब 11 फरवरी को आरटीओ कार्यालय पर ट्रक सरेंडर कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को श्यामगंज स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रांसपोर्टर्स की बैठक हुई। अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने कहा कि परिवहन विभाग को संबंधित प्रकरण में चार बार ज्ञापन दिया गया, पर वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लिहाजा, अब ट्रकों को सरेंडर करने के अलावा कोई मार्ग अन्य शेष नहीं। कहा कि अब खाद, सीमेंट ओवरलोड गाड़ियों की बिल्टी नहीं काटने दी जाएगी। यूनियन लिस्ट के अनुरूप पूरा भाड़ा लेंगी और अंडरलोड चलेंगी। अमरजीत सिंह बख्शी ने कहा कि बाहर की गाड़ियों को किसी भी हाल में माल भरने नहीं दिया जाएगा। संदीप गुप्ता ने अवैध चल रहे ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही। वहीं अध्यक्ष ने संबंधित प्रकरण की परिवहन मंत्री और आयुक्त तक शिकायत करने की चेतावनी दी। बैठक में दानिश जमाल, शोएब खान, शिव मोहन, केपी सिंह, ऋषि गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed