{"_id":"60ff07108ebc3eeacc4241aa","slug":"bareilly-traffic-unbridled-entire-city-jammed-bareilly-news-bly454351958","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः ट्रैफिक बेलगाम... पूरा शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः ट्रैफिक बेलगाम... पूरा शहर जाम
विज्ञापन
बरेली कॉलेज रोड पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की बंदी के बाद सावन के पहले सोमवार को भीड़भाड़ बढ़ते ही पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन
पहले से भीड़ का अंदेशा होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने नहीं किया कोई इंतजाम
बरेली। सड़कों पर रोज जाम से जूझना वैसे तो शहरवासियों की किस्मत बन चुका है लेकिन सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर लगे भीषण जाम ने लोगों को रुला दिया। एक तरफ चिलचिलाती धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे और दूसरी ओर पूरा सिस्टम बेपरवाह बना रहा।
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर हमेशा ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा सावन का पहला सोमवार होने की वजह से भी सड़कों पर भीड़ बढ़ना पहले से तय था लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई हालात को काबू में रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। रही-सही कसर खुदी पड़ी सड़कों और उनके बराबर में इकट्ठे मिट्टी के ढेरों ने पूरी कर दी। सुबह दस बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया और दोपहर होते-होते कालीबाड़ी, सिविल लाइंस, किला रोड और अलखनाथ मंदिर रोड समेत तमाम इलाकों में भीषण जाम लगा रहा। आम लोगों के साथ जलाभिषेक के लिए निकले शिवभक्त भी घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की बेपरवाही की एक वजह कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध भी थी। हर साल सावन में शहर के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जाता है लेकिन इस बार प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस तक नहीं लगाई गई। नतीजा यह हुआ कि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के साथ बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी तो पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथ मंदिरों के रास्तों पर भी होती रही भारी वाहनों की आवाजाही
पुलिस ने सावन का पहला सोमवार होने के बावजूद नाथ मंदिरों के रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की। गई। इसी लापरवाही से जाम की शुरुआत हुई। कालीबाड़ी पर सुबह लगा जाम दोपहर होते-होते ईसाईयों की पुलिया से लेकर पटेल चौक तक पहुंच गया। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे संकरे रास्ते की वजह से ईंट पजाया चौराहे से लेकर विकास भवन तक लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद शिवभक्तों की भीड़ कम हुई तो हालात कुछ सामान्य हुए। अलखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी जाम में फंसे। खुदी पड़ी सड़क पर बेतहाशा भीड़भाड़ के बावजूद भारी वाहन घुसे तो मुश्किल और बढ़ गई।
ईसाईयों की पुलिया वाला रास्ता ठीक होता तो श्यामगंज में न लगता जाम
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर चल रही खोदाई मुसीबत बनी हुई है। ईसाईयों की पुलिया के आगे की ओर काफी समय से खुदी पड़ी सड़क अब तक नहीं बनी है। इसी वजह से सेटेलाइट की ओर से आने वाला ट्रैफिक इस रास्ते से गुजर ही नहीं पाया। इसी वजह से कालीबाड़ी पर जाम की समस्या और विकराल हो गई।
डीएम ने लिया उजड़े शहर का जायजा
बरेली। दिन भर जाम से जूझे शहर में डीएम नितीश कुमार शाम को हालात का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने चौपुला फ्लाईओवर के निर्माण, सिटी स्टेशन के सामने सीवर लाइन बिछाने के काम और खुर्रम गौटिया में सीवर कनेक्टिविटी के काम का निरीक्षण किया और इन कामों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
शहर में दो साल से लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन फिर भी ज्यादातर निर्माण पूरे नहीं हो पाए हैं। अधूरे विकास कार्यों की वजह से पूरा शहर बेहाल है। सीवर लाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है, अब स्मार्ट सिटी के कामों के लिए भी शहर में खोदाई शुरू करा दी गई है। सिटी स्टेशन के सामने और खुर्रम गौटिया में सड़क की बुरी हालत की वजह से लोगों को सबसे ज्यादा दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को अमर उजाला में इस बारे में खबर छपने के बाद शाम को शहर का जायजा लेने निकले डीएम ने अफसरों को तेजी से निर्माण कार्य पूरे करने को कहा।
चौपुला फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान अफसरों ने उन्हें सप्ताह भर में शेष काम पूरा होने की जानकारी दी। सिटी स्टेशन के सामने चल रहे काम को डीएम ने महीने भर में पूरा कर सड़क बनाने के निर्देश दिए। फिर खुर्रम गौटिया के पास चल रहे जल निगम के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने अधिकारियों को तेजी से निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पहले से भीड़ का अंदेशा होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने नहीं किया कोई इंतजाम बरेली। सड़कों पर रोज जाम से जूझना वैसे तो शहरवासियों की किस्मत बन चुका है लेकिन सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर लगे भीषण जाम ने लोगों को रुला दिया। एक तरफ चिलचिलाती धूप में लोग घंटों जाम में फंसे रहे और दूसरी ओर पूरा सिस्टम बेपरवाह बना रहा।
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर हमेशा ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा सावन का पहला सोमवार होने की वजह से भी सड़कों पर भीड़ बढ़ना पहले से तय था लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई हालात को काबू में रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। रही-सही कसर खुदी पड़ी सड़कों और उनके बराबर में इकट्ठे मिट्टी के ढेरों ने पूरी कर दी। सुबह दस बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया और दोपहर होते-होते कालीबाड़ी, सिविल लाइंस, किला रोड और अलखनाथ मंदिर रोड समेत तमाम इलाकों में भीषण जाम लगा रहा। आम लोगों के साथ जलाभिषेक के लिए निकले शिवभक्त भी घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की बेपरवाही की एक वजह कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध भी थी। हर साल सावन में शहर के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जाता है लेकिन इस बार प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस तक नहीं लगाई गई। नतीजा यह हुआ कि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के साथ बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी तो पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
नाथ मंदिरों के रास्तों पर भी होती रही भारी वाहनों की आवाजाही
पुलिस ने सावन का पहला सोमवार होने के बावजूद नाथ मंदिरों के रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की। गई। इसी लापरवाही से जाम की शुरुआत हुई। कालीबाड़ी पर सुबह लगा जाम दोपहर होते-होते ईसाईयों की पुलिया से लेकर पटेल चौक तक पहुंच गया। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे संकरे रास्ते की वजह से ईंट पजाया चौराहे से लेकर विकास भवन तक लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद शिवभक्तों की भीड़ कम हुई तो हालात कुछ सामान्य हुए। अलखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी जाम में फंसे। खुदी पड़ी सड़क पर बेतहाशा भीड़भाड़ के बावजूद भारी वाहन घुसे तो मुश्किल और बढ़ गई।ईसाईयों की पुलिया वाला रास्ता ठीक होता तो श्यामगंज में न लगता जाम
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कों पर चल रही खोदाई मुसीबत बनी हुई है। ईसाईयों की पुलिया के आगे की ओर काफी समय से खुदी पड़ी सड़क अब तक नहीं बनी है। इसी वजह से सेटेलाइट की ओर से आने वाला ट्रैफिक इस रास्ते से गुजर ही नहीं पाया। इसी वजह से कालीबाड़ी पर जाम की समस्या और विकराल हो गई।डीएम ने लिया उजड़े शहर का जायजा
बरेली। दिन भर जाम से जूझे शहर में डीएम नितीश कुमार शाम को हालात का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने चौपुला फ्लाईओवर के निर्माण, सिटी स्टेशन के सामने सीवर लाइन बिछाने के काम और खुर्रम गौटिया में सीवर कनेक्टिविटी के काम का निरीक्षण किया और इन कामों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।शहर में दो साल से लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन फिर भी ज्यादातर निर्माण पूरे नहीं हो पाए हैं। अधूरे विकास कार्यों की वजह से पूरा शहर बेहाल है। सीवर लाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है, अब स्मार्ट सिटी के कामों के लिए भी शहर में खोदाई शुरू करा दी गई है। सिटी स्टेशन के सामने और खुर्रम गौटिया में सड़क की बुरी हालत की वजह से लोगों को सबसे ज्यादा दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को अमर उजाला में इस बारे में खबर छपने के बाद शाम को शहर का जायजा लेने निकले डीएम ने अफसरों को तेजी से निर्माण कार्य पूरे करने को कहा।