फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly tops the state in the ranking of development and revenue programs

UP News: विकास व राजस्व से जुड़े कार्यों की रैंकिंग में बरेली प्रदेश में अव्वल, शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर

Mon, 11 Aug 2025 01:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

जुलाई माह की रैंकिंग में बरेली जिले को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में पहला स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। ओवरऑल रैंकिंग में यह पहले स्थान पर रहा। 

विज्ञापन
Bareilly tops the state in the ranking of development and revenue programs
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास और राजस्व से जुड़े कार्यों को कराने में बरेली प्रदेश में अव्वल आया है। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जारी जुलाई की रैंकिंग ने अधिकारियों को भी नई उर्जा दी है। रैंकिंग में मंडल का ही एक अन्य जिला शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर रहा। बदायूं का स्थान 30वां, जबकि पीलीभीत का 36वां रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई माह की रैंकिंग में बरेली जिले को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में पहला स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। ओवरऑल रैंकिंग में यह पहले स्थान पर रहा। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर को विकास कार्यक्रमों में 30वां स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में दूसरा स्थान मिला है। जबकि ओवरऑल प्रदर्शन में यह तीसरे स्थान पर आया है। पीलीभीत जिले को विकास कार्यक्रमों में 18वां स्थान और राजस्व कार्यक्रमों में 55वां स्थान मिला है। ओवरऑल रैंकिंग 36वीं रही। बदायूं जिले को विकास कार्यक्रमों में 41वां और राजस्व कार्यक्रमों में 30वां स्थान मिला है। ओवरऑल रैंकिंग 30वीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली 14वें स्थान से शीर्ष पर पहुंचा  
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को बताया कि वह जब बरेली में नियुक्त हुए थे, तो अप्रैल माह में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रदेश में जिले की ओवरऑल रैंकिंग 14वीं थी। टीम भावना से काम करते हुए विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरंतर गति बनाए रखने के कारण जुलाई में प्रदेश में ओवरऑल रैंकिंग में बरेली पहले स्थान पर रहा। 

प्रदेश स्तर की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामना दी गईं हैं। उनसे कहा गया है कि विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति में निरंतर गति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed