फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly tops in intermediate and Badaun in high school in the division.

Bareilly News: मंडल में इंटर में बरेली और हाईस्कूल में बदायूं अव्वल

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly tops in intermediate and Badaun in high school in the division.
बरेली। हाईस्कूल के परिणाम में बदायूं का दबदबा इस बार भी कायम रहा। बरेली को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में पिछली बार बदायूं आगे था, लेकिन इस बार मंडल मुख्यालय ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन

प्रदेश में 10वीं के परीक्षाफल में बदायूं 51वें, बरेली 57वें, शाहजहांपुर 65वें और पीलीभीत 70वें स्थान पर है। वहीं इंटरमीडिएट के परिणाम में बरेली 24वें, शाहजहांपुर 53वें, पीलीभीत 54वें और बदायूं 65वें स्थान पर है। हाईस्कूल के परिणाम में बदायूं ने 89.97 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं बरेली ने दूसरा और शाहजहांपुर ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस बार इंटरमीडिएट के परिणाम में बदायूं सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे बरेली ने इस वर्ष पहला स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



मंडल के आंकड़े (2024)
जिला प्रतिशत (हाईस्कूल) प्रतिशत इंटरमीडिएट
बरेली 87.09 85.80
बदायूं 87.90 79.96
शाहजहांपुर 85.54 81.81
पीलीभीत 84.51 81.58

साल 2023 में जिलों की स्थिति
जिला प्रतिशत (हाईस्कूल) प्रतिशत इंटरमीडिएट

बरेली 87.95 73.84

बदायूं 89.97 77.11

शाहजहांपुर 84.40 73.54

पीलीभीत 82.85 75.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed