{"_id":"5eb1b44e8ebc3e90795ff5ed","slug":"bareilly-today-laborers-superfast-special-will-bring-1200-trapped-laborers-in-punjab-bareilly-news-bly404902535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः आज पंजाब में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर आएगी श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः आज पंजाब में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर आएगी श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल
Wed, 06 May 2020 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन (विशेष ट्रेन)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गुजरात के बाद पंजाब में भी फंसे यूपी के करीब 1200 मजदूरों को वापस लाया जा रहा है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और रेलवे अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। ये सभी मजदूर पंजाब में क्वारंटीन होने के बाद स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेकर आ रहे हैं। लिहाजा उन्हें जंक्शन से रोडवेज बसों में बैठाकर सीधे घर भेजा जाएगा। हालांकि मजदूरों की सूची न आने की वजह से प्रशासन के अफसर असमंजस में भी रहे।
मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम मान सिंह मीना के मुताबिक श्रमिक सुपरफास्ट स्पेशल लुधियाना से सुबह आठ बजे रवाना होकर शाम करीब 4:15 बजे जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में मजदूरों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 24 कोचों में बैठाया जाएगा। ट्रेन लुधियाना से चलकर सीधे बरेली रुकेगी।