फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly team out of league match, semi-final-final today

Bareilly News: बरेली की टीम लीग मैच से बाहर, सेमीफाइनल-फाइनल आज

Tue, 31 Dec 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Bareilly team out of league match, semi-final-final today
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में चार मुकाबले खेले गए। इसमें लखनऊ, वाराणसी, मेरठ व आजमगढ़ की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व छह लीग मैच खेले गए। इस मुकाबले में ही बरेली की टीम बाहर हो गई। मंगलवार को सेमीफाइनल-फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला लीग मैच लखनऊ और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम 22-13 से विजयी रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डेविड रहे। दूसरा मैच सहारनपुर व कानपुर के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर 20-12 से आगे रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नमन रहे। तीसरा मैच आजमगढ़ बनाम मुरादाबाद हुआ। इसे 20-13 से आजमगढ़ ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिव्यांश बने। चौथा मैच अयोध्या व देवीपाटन के मध्य हुआ। इसमें अयोध्या की टीम 28-10 से आगे रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अभिषेक बने। पांचवां मैच बरेली व मिर्जापुर के बीच हुआ। इसे 19-13 से बरेली ने जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इजय बने। अंतिम मैच मेरठ व बस्ती के बीच खेला गया। इसमें 20-18 से मेरठ की टीम विजयी रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निशांत बने।
विज्ञापन


पहला मुकाबला लखनऊ व अयोध्या के मध्य खेला गया। इसमें 24-17 से लखनऊ ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मयंक बने। दूसरा मैच वाराणसी व सहारनपुर के बीच हुआ। इसमें 26-11 से वाराणसी ने जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विजय कन्नौजिया रहे। तीसरा मैच मेरठ व प्रयागराज के मध्य हुआ। इसमें 28-26 से मेरठ आगे रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुमित बने। इसका अंतिम मैच आजमगढ़ व झांसी के बीच खेला गया। इसे 33-25 से आजमगढ़ ने अपने पाले में किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सूरज रहे। 31 दिसंबर को पहला सेमीफाइनल लखनऊ व वाराणसी व दूसरा सेमीफाइनल मेरठ व आजमगढ़ की टीमों के मध्य सुबह नौ बजे से खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed