फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly teacher Rita Singh and Sharik won gold medal in Powerlifting Championship in Chhattisgarh

Bareilly News: छत्तीसगढ़ में शिक्षिका रीता ने पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, शारिक के नाम भी उपलब्धि

Mon, 09 Jan 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 05:16 PM IST
सार

सुब्रता क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बरेली की शिक्षिका रीता सिंह और शारिक अहमद ने गोल्ड मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित हुई थी। 

विज्ञापन
Bareilly teacher Rita Singh and Sharik won gold medal in Powerlifting Championship in Chhattisgarh
रीता सिंह और शारिक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच से आठ जनवरी तक सुब्रता क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश की टीम से जनपद बरेली से कुल पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें राज, अनुराग, वैभव, शारिक अहमद और रीता सिंह शामिल रहे। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में कम्पोजिट विद्यालय तैय्यतपुर विकास क्षेत्र बिथरी चैनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत 42 वर्षीय अध्यापिका रीता सिंह ने महिला वर्ग में 84 किलोग्राम भार वर्ग में 130 किलो की बैठक, 62.5 किलो की बेंचप्रेस और 142.5 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 335 किलोग्राम वजन उठाया।

विज्ञापन

रीता और शारिक ने जीता गोल्ड

रीता सिंह ने सीनियर और मास्टर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। पुरुष वर्ग में 105 किलोग्राम भार वर्ग में जसौली निवासी शारिक अहमद ने 160 किलो की बैठक, 100 किलो की बेंचप्रेस और 190 किलो की डेडलिफ्ट लगाकर कुल 450 किलोग्राम वजन उठाकर मास्टर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 49 साल के शारिक किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को जिला पावर लिफ्टिंग संघ के अध्य्क्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, अनुज कुमार, सचिव मुकेश कुमार, उपसचिव पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संतोष कुमार, रमेश, राघवेन्द्र यादव, सनी आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed