Bareilly: 11वीं में नहीं मिला दाखिला तो छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
परीक्षा में एक विषय में फेल होने पर उसने कंपार्टमेंट का पेपर दिया था। पिता के मुताबिक कंपार्टमेंट में बेटी पास हो गई थी लेकिन 11वीं में दाखिले का समय निकल गया और स्कूल ने फार्म भरने से मना कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में 11वीं में दाखिला ना मिलने से आहत छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुभाषनगर के गणेश नगर निवासी सुधीर तोमर मूल रूप से दातागंज बदायूं के रहने वाले है। उनकी 17 वर्षीय बेटी सफलता तोमर का इसी वर्ष 10वीं का परीक्षा परिणाम आया था।
परीक्षा में एक विषय में फेल होने पर उसने कंपार्टमेंट का पेपर दिया था। पिता के मुताबिक कंपार्टमेंट में बेटी पास हो गई थी लेकिन 11वीं में दाखिले का समय निकल गया और स्कूल ने फार्म भरने से मना कर दिया।
शुक्रवार दोपहर को बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल से आए बेटे ने देखा तो पड़ोसी के फोन से जानकारी दी। सुभाषमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।