{"_id":"6875be578b0d9d4c3300047f","slug":"bareilly-ssp-suspended-the-sub-inspector-and-two-constables-on-charges-of-molestation-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला से अश्लील हरकत के आरोप में दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला से अश्लील हरकत के आरोप में दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई
Tue, 15 Jul 2025 08:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:05 AM IST
सार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से अश्लील हरकतें करना और अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतना दरोगा और दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है।
गांव निवासी महिला ने शिकायत करके बताया था कि रास्ते को लेकर उसका पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसकी जांच करने पहुंचे दरोगा सतेंद्र कुमार, सिपाही अमित कुमार और मोहित कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी।
विज्ञापन
आरोपियों से मिलकर महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन