{"_id":"656d7c3f0a6f83221b098e66","slug":"bareilly-ssp-ghule-sushil-chandrabhan-transferred-138-sub-inspectors-2023-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले: नौ महिलाओं की हत्या से चर्चित थानों के दरोगा भी बदले; देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले: नौ महिलाओं की हत्या से चर्चित थानों के दरोगा भी बदले; देखें पूरी सूची
Mon, 04 Dec 2023 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 PM IST
सार
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। दो एसएसआई को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं नौ महिलाओं की हत्या के बाद से चर्चित शाही और शीशगढ़ के दरोगा भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार आधी रात के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तबादला एक्सप्रेस दौड़ाई। जिले में 138 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। दो एसएसआई को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शहर से लेकर देहात तक के थानों में फेरबदल हुआ है। कई चौकी प्रभारी शहर से दूर देहात में भेजे गए हैं। शहर में दूसरे दरोगाओं को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम को थाना कोतवाली से मीरगंज और अंकित कुमार तोमर को प्रेमनगर से देवरनियां थाने भेजा गया। दरोगा संग्राम सिंह और अशोक कुमार को बारादरी से शीशगढ़ में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइंस से 25 दरोगाओं को शहर और देहात के अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
सिलसिलेवार नौ महिलाओं की हत्या के बाद से चर्चित शाही थाने के सात दरोगाओं का भी तबादला कर दिया गया है। मीरगंज और शीशगढ़ के दरोगा भी बदले गए हैं। बता दें कि इन इलाकों में जून से नवंबर तक नौ महिलाओं की हत्या हो चुकी है। हैरत की बात ये है कि सभी वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया था।
यहां देखें पूरी सूची
यहां देखें पूरी सूची

