फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Sitarganj Highway Toll tax rates will be fixed by 15th June

बरेली-सितारगंज हाईवे : 15 जून तक तय हो जाएंगी टोल टैक्स की दरें, NHAI ने शुरू किया सर्वे

Sun, 28 May 2023 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 02:41 PM IST
सार

बरेली-सितारगंज हाईवे पर टोल वसूली के लिए टोल प्लाजा नवाबगंज के पास खाईखेड़ा निकट बनाया गया है। टूलेन का काम पूरा होने के बाद एनएचएआई ने टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bareilly Sitarganj Highway Toll tax rates will be fixed by 15th June
प्रस्तावित बरेली-सितारगंज फोरलेन हाईवे - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

बरेली-सितारगंज हाईवे पर चार पहिया और भारी वाहनों से टोल वसूली के लिए टैक्स की दरें 15 जून तक तय कर ली जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस हाईवे से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या का आकलन करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद टोल टैक्स की दरें तय की जाएंगी।

विज्ञापन


पीलीभीत से होकर गुजरने वाले करीब 71 किमी लंबे इस हाईवे को फोरलेन किया जाना है। यह काम वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना है। इस हाईवे की लंबाई बरेली में 27.750 किमी, पीलीभीत में 30.650 किमी और ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में करीब 12.40 किमी है। फोरलेन का काम पूरा होने के साथ ही हाईवे को बरेली में रिठौरा और सेंथल में हाफिजगंज-नवाबगंज के पास बाईपास से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


टोल वसूली के लिए टोल प्लाजा नवाबगंज के पास खाईखेड़ा निकट बनाया गया है। हाल ही में टूलेन का काम पूरा होने के बाद एनएचएआई ने टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहनों की टोल टैक्स दरें तय होने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। टोल टैक्स वसूली का जिम्मा निजी कंपनी को दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे आठ बाईपास

इस हाईवे से बरेली से किच्छा, हल्द्वानी होते हुए नैनीताल तक का सफर आसान हो जाएगा। टूलेन का काम पूरा होने के बाद हाईवे को फोरलेन करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बरेली से सितारगंज तक आबादी वाले क्षेत्रों में आठ बाईपास होंगे, जिनमें दो बरेली में होंगे।

100 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

इस हाईवे पर वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इससे बरेली के लोगों को नैनीताल, हल्द्वानी, काठगोदाम समेत उत्तराखंड के जिलों के लिए सीधी कनेक्टविटी मिलेगी और यात्रा का समय कम हो जाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीडी पाठक ने बताया कि बरेली-सितारगंज हाईवे पर टूलेन का काम पूरा हो गया है। रोजाना गुजरने वाले वाहनों की संख्या का आकलन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद 15 जून तक टोल टैक्स की दरें तय कर ली जाएंगी। इसके बाद टेंडर के जरिये निजी कंपनी को टोल वसूली का ठेका दिया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed