फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly shooters won 45 medals in the State Shooting Championship

Bareilly News: स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली के शूटरों ने जीते 45 मेडल

Tue, 16 Jul 2024 06:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Bareilly shooters won 45 medals in the State Shooting Championship
बरेली। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में पांच से 14 जुलाई तक आयोजित हुई 47वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बरेली शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने सर्वाधिक 45 मेडल जीते। प्रतियोगिता में बरेली ने 25 स्वर्ण, 13 रजत, 7 कांस्य मेडल जीते। 32 शूटरों ने प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

बरेली अकादमी की एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स ज्योत्सना देवी ने पांच स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीते। वृंदा महाजन ने तीन स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य व सीनियर कोच अमित यादव ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। विधि ने दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य व रुचि ने दो स्वर्ण, एक रजत पदक जीता। वहीं सविता ने दो स्वर्ण, शरद गुप्ता ने दो स्वर्ण, नाजिस उल्ल्हा ने दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही हिबा, जीतेंद्र, आकाश, गौरव ने एक- एक स्वर्ण, देवीना ने दो रजत, अनामिका, सुनैना, मनप्रीत, अदिति, ने एक-एक रजत पदक समेत अनमोल, गौतम, आदित्य ने एक -एक कांस्य पदक जीता। इस दौरान यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री महिपाल सिंह यादव,ओम गुप्ता, देवरत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। हर्षित, सफवान, तंजीत, योगेश, रेनू, नेहा, तबस्सुम, उत्कर्ष, शुभ, वंश, ओम, आकाश, अदिति, आदित्य, अनमोल, गौतम, अनामिका, सुनैना, मनप्रीत, देवीना, जितेंद्र, हिबा, शरद, सविता, रुचि, ज्योत्सना, देवी, वृंदा, विधि, अमित, गौरव शर्मा आदि ने प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed