{"_id":"638f69ed7cd6872cfa738d93","slug":"bareilly-s-girl-refused-to-marry-boy-with-dark-colour-and-got-him-beaten-up-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम काले हो, शादी से मना कर दो: बरेली में युवती ने उसे देखने आए युवक से कहा, फिर घरवालों से पिटवाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम काले हो, शादी से मना कर दो: बरेली में युवती ने उसे देखने आए युवक से कहा, फिर घरवालों से पिटवाया, केस दर्ज
Tue, 06 Dec 2022 09:42 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 06 Dec 2022 09:42 PM IST
सार
दिल्ली के निहाल विहार निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसकी शादी दहेज न लेने की शर्त पर कैंट निवासी युवती से तय हुई थी। छह महीने पहले वह अपने परिवार के साथ युवती के घर तिलक और गोद की रस्म के लिए आया। दुर्गा प्रसाद को अकेले में ले जाकर युवती ने कहा कि वह काला और कम पढ़ा-लिखा है।
विज्ञापन
युवती ने शादी से इन्कार किया
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली के युवक ने बरेली में कैंट निवासी मंगेतर और उसके परिवारवालों के खिलाफ पिटाई करके सारा सामान छीन लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि गोद भराई की रस्म के दौरान युवती ने अकेले में उससे कहा कि वह काला और कम पढ़ा लिखा है। लिहाजा वह उससे शादी नहीं करेगी। अच्छा होगा कि वह खुद शादी से मना कर दे। युवक ने शादी करने से मना किया तो युवती के घरवालों ने उसे जमकर पीटा और सारा सामान छीन लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के निहाल विहार निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसकी शादी दहेज न लेने की शर्त पर कैंट निवासी युवती से तय हुई थी। छह महीने पहले वह अपने परिवार के साथ युवती के घर तिलक और गोद की रस्म के लिए आया। दुर्गा प्रसाद को अकेले में ले जाकर युवती ने कहा कि वह काला और कम पढ़ा-लिखा है, लिहाजा वह खुद शादी से इन्कार कर दे। अगर जबरन शादी कराई गई तो वह घर से भाग जाएगी।
विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इस पर उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती के बहनोई ने दुर्गा प्रसाद के परिजनों को मोबाइल पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। वे लोग विवाद सुलझाने युवती के घर आए तो आरोप है कि युवती के परिवारवाले दुर्गा प्रसाद और उनके परिजनों को एक धर्मशाला में ले गए। वहां उनसे दो लाख रुपये देने की मांग की। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल दिया। उनका सारा सामान भी छीन लिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन