Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly residents congratulated Amar Ujala on its foundation year

उत्कर्ष के 56 वर्ष: 'निष्पक्षता और सरोकारों का संवाहक है अमर उजाला', बरेलीवासियों ने स्थापना वर्ष पर दी बधाई

Fri, 17 Jan 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

अमर उजाला बरेली के 56 वर्ष पूरे होने पर शहरवासियों ने बधाई दी। शहर के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि अमर उजाला निष्पक्षता और सरोकारों का संवाहक है। जो हमेशा से बेबाकी से शहर की आवाज उठाता रहा है। 

विज्ञापन
Bareilly residents congratulated Amar Ujala on its foundation year
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि अमर उजाला के प्रकाशन की शुरुआत मैकेनियर रोड स्थित भवन से हुई थी, जो मेरे आवास के नजदीक था। हमने पहले दिन से ही अमर उजाला का सफर देखा है। तब डॉ. दिनेश जौहरी के साथ हम भी अमर उजाला के इस सफर में शामिल रहे। बारी शुभकामनाएं अमर उजाला के साथ हैं।

विज्ञापन


साफगोई से बात रखने वाला अखबार- सुप्रिया ऐरन
पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि साफगोई से बात रखने वाला अखबार अखबारों की भीड़ में अमर उजाला निष्पक्षता और साफगोई से बात रखने वाला अखवार है। पाठक के तौर पर कहूं तो फॉन्ट और खबरों का प्रस्तुतिकरण इतना सहज है कि कोई भी समाचार पढ़ने लगे तो पूरा पढ़े बगैर रुकेगा नहीं। ईमानदारी से सामाजिक दायित्व को भी निभा रहा है। 57वें वर्ष में प्रवेश की शुभकामनाएं।
विज्ञापन


उद्देश्य पर टिके रहना ही पहचान- डॉ. एके चौहान 
वरिष्ठ चिकित्सक के डॉ. एके चौहान ने कहा कि उद्देश्य पर टिके रहना ही पहचान स्थानीय मुद्दे उठाना, तथ्यात्मक खबर देना, अपने उद्देश्य पर टिके रहना अमर उजाला की पहचान है। सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह पर मेरे कई लेख अमर उजाला में प्रकाशित होते रहे। मेरा और अमर उजाला का साथ वर्ष 1976 से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bareilly residents congratulated Amar Ujala on its foundation year
विमल रिवाड़ी, जतिंद्र सिंह और रवि अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के साथ होती है सुबह
आईआईए के डिविजनल चेयरमैन विमल रिवाड़ी ने कहा कि वर्ष 1990 में हम बरेली आए थे। तब स्थानीय खबरों का जरिया सिर्फ अमर उजाला था। तब से आज तक हमारा और अमर उजाला का नाता है। सुबह अमर उजाला के साथ होती है। अगर शहर के बाहर हैं तो मोबाइल एप पर ई- पेपर पढ़ते हैं। अमर उजाला की भाषा शैली मानस पटल पर छाप छोड़ती है। जब तक न पढ़ो तो लगता है कि कुछ तो कमी है।

निष्पक्ष पत्रकारिता पहचान
भाई जी इत्र वाले जतिंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 1971 से मैं अमर उजाला का पाठक हूं। तब बरेली में जो भी अखबार आते थे, उनमें स्थानीय समाचारों का अभाव रहता था। इसकी कमी दूर करने के साथ ही अमर उजाला हर घर में पैठ बनाने में सफल रहा। निष्पक्ष पत्रकारिता ही अमर उजाला की पहचान है। उद्यमियों की समस्याएं उठाकर उद्योगों को बढ़ाने में अमर उजाला सदैव सहभागी रहा है।

अमर उजाला से बचपन का साथ
गट्ट्मल आयुर्वेद के रवि अग्रवाल बताते हैं कि अमर उजाला और हमारा साथ बचपन का है। जैसे-जैसे अमर उजाला समय की सीढ़ियां चढ़ता रहा, हम भी बढ़ते रहे। तब अमर उजाला मैकेनियर रोड से प्रकाशित होता था। तभी से हमारा जुड़ाव है। निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ शहर में अमर उजाला की शुरुआत हुई। यह पहला स्थानीय समाचार पत्र था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed