फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BAREILLY : Reiki was done before theft

BAREILLY : पहले बकरा खरीदने के बहाने की रेकी, फिर कारोबारी के घर से 32 लाख की चोरी

Sat, 23 Jul 2022 02:50 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Sat, 23 Jul 2022 02:50 PM IST
सार

पलिस ने कारोबीरी अमन गुप्ता के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए हापुड़ के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास 4.64 लाख की नकदी बरामद हुई। वहीं, कारोबारी ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
BAREILLY : Reiki was done before theft
पुलिस की गिरफ्त में चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


विज्ञापन
कारोबारी अमन गुप्ता के यहां हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। ईद पर चोरों ने इलाके में बकरा खरीदने के बहाने रेकी की। अमन गुप्ता का घर खाली देखकर वहां कई चक्कर लगाए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। किसी को शक न हो इसलिए कार खराब होने का बहाना दो चोर घर के बाहर खड़े हो गए। एक मिस्त्री ढूंढने के बहाने आसपास घूमकर लोगों पर नजर रखता रहा। दो ने अंदर जाकर पूरा घर खंगाल लिया।

क्राइम ब्रांच और बारादरी पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर डीडीपुरम के कारोबारी नमन गुप्ता के घर से हुई 32 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस घटना में पुलिस ने हापुड़ में थाना पिलखुआ, सद्दीकपुरा के यासीन, रफीकनगर के सराफराज उर्फ छोटे, गाजियाबाद में मुकीमपुर के वसीम उर्फ कालिया, डासना के उस्मान और पिलखुआ के सराफ नवीन शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4.64 लाख की नकदी और कुछ जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कारोबारी अमन गुप्ता परिवार के साथ जुलाई के पहले सप्ताह में जागेश्वर धाम गए थे। 10 जुलाई को जब वह घर लौटे तो चोरी होने की जानकारी हुई। चोर उनके घर से 18 लाख की नकदी और करीब 14 लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए थे। घटना की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों का एक साथी गाजियाबाद में डासना के वार्ड एक निवासी फरमान अभी फरार है। गिरोह का सरगना यासीन है। उस पर एनडीपीएस एक्ट समेत आठ मामले दर्ज हैं। उसके भाई फरमान पर भी कई मामले दर्ज हैं। प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने दी।

सराफ को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट
चोरी का माल खरीदने वाले सराफ नवीन शर्मा की हापुड़ के पिलखुआ में रामऔतार ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वसीम ने चोरी के बाद सारी ज्वेलरी उसे बेच दी। हालांकि वसीम ने कुछ जेवरात ही खपाने की बात स्वीकार की है लेकिन पुलिस का दावा है कि सारे जेवरात नवीन ने ही खरीदे। थाना पुलिस ने चारों चोरों को तो हवालात में बंद कर दिया, लेकिन सराफ को एसी कमरे में कुर्सी देकर बैठाया गया। कारोबारी अमन गुप्ता ने भी पुलिस पर उससे ठीक से पूछताछ न करने का आरोप लगाया है।


कारोबारी ने उठाए खुलासे पर सवाल
अमन गुप्ता ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घर से करीब 18 लाख की नकदी और 14 लाख के जेवरात चोरी हुए। मगर पुलिस ने बहुत कम बरामदगी दिखाई है। आरोप लगाया कि पुलिस ने ठीक से पूछताछ नहीं की, वरना पूरा माल बरामद हो जाता। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed