फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly ranks third in discussion with PM on exam

Bareilly News: पीएम से परीक्षा पे चर्चा में तीसरे स्थान पर बरेली

Sat, 04 Jan 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bareilly ranks third in discussion with PM on exam
- अधिकारियों ने दिखाई सख्ती, मात्र दो दिन में पूरा कर दिया लक्ष्य
विज्ञापन


बरेली। प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा को लेकर पंजीकरण तेज हो गए हैं। शासन स्तर से कम हो रहे पंजीकरण पर सख्ती दिखाने के बाद अधिकारियों ने मात्र दो दिनों में लक्ष्य से अधिक पंजीकरण करवा दिए। इससे जिला प्रदेश में शुक्रवार को तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
एक जनवरी को प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा के पंजीकरण कराने में बरेली प्रदेश में 21वें स्थान पर था। मामला सुर्खियां बना तो अधिकारियों ने समीक्षा तेज की। शासन स्तर से भी पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला स्तर पर प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने लक्ष्य पूरा करने में लगा दिया। लिहाजा, जहां दो दिन पहले आंकड़ा 40 फीसदी से कम था अब वह 102.57 फीसदी हो गया। डीआईओएस देवकी सिंह के अनुसार जिले ने रिकॉर्ड गति से लक्ष्य पूरा कर लिया है। पूरे प्रदेश में बरेली तीसरे स्थान पर है। अब तक लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार बरेली में 1,49,654 लक्ष्य के सापेक्ष 1,53,503 पंजीकरण हो चुके हैं। बरेली से आगे सिर्फ बाराबंकी और बागपत जिले हैं। वहीं, मंडल के सभी जिलों में पंजीकरण का आंकड़ा 70 फीसदी से अधिक हो गया है। पंजीकरण का दौर जारी है। अंतिम तिथि 14 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
कक्षा 6 से 12 तक के पात्र छात्र, शिक्षकों, अभिभावकों के साथ, आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के आधार पर अलग-अलग तरीकों से पंजीकरण करा सकते हैं। यह विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव और दबाव से निपटने में मदद करने के लिए आयोजित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed