{"_id":"68e77e2483fb11045503689b","slug":"bareilly-ranks-second-in-the-state-in-resolving-complaints-on-igrs-portal-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGRS Ranking: शिकायतों के निस्तारण में बरेली का प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने अफसरों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGRS Ranking: शिकायतों के निस्तारण में बरेली का प्रदेश में दूसरा स्थान, डीएम ने अफसरों को दी बधाई
Thu, 09 Oct 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:53 PM IST
सार
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सितंबर माह में बरेली का दूसरा स्थान आया है। डीएम ने कहा कि सितंबर में तमाम चुनौतियों के बीच सभी विभागों ने बेहतर काम किया। जिससे बरेली जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह
विस्तार
बरेली को आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में सितंबर माह में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले के अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि सितंबर माह के दौरान जनपद को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर इंटरनेट बंद होने जैसी परिस्थितियों ने भी कार्यप्रणाली को प्रभावित किया। इसके बावजूद सभी विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह टीम भावना से कार्य करते रहें। ताकि, आगामी माह में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जनता के साथ सीधे संवाद को और मजबूत करेगा ताकि समस्याएं जमीनी स्तर पर हल हों और विकास कार्यों में तेजी आए।
विज्ञापन