फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Railway officials also did Pranayama in Izzatnagar

बरेलीः इज्जतनगर में भी रेलवे के अधिकारियों ने किया प्राणायाम

Tue, 22 Jun 2021 01:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Railway officials also did Pranayama in Izzatnagar
विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करते डीआरएम आशुतोष पंत और रेलवे के अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली। 7वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इज्जतनगर मंडल पर रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 7, इज्जतनगर में योग शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक डॉ. गरिमा एवं शुभम ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता आदि रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ फेफड़ों को मजबूत करने का योगाभ्यास कराया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, डेमू शेड, सवारी एवं माल डिब्बा, इंजीनियरिंग एवं परिचालन प्रशिक्षण केन्द्र, डीजल शेड तथा रेलवे सुरक्षाबल बैरक के साथ-साथ बरेली सिटी, काठगोदाम, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासंगज, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर भी योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त आयोजनों के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित् किया गया। संवाद

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed