{"_id":"6939e176e4edae8d7a0e70cc","slug":"bareilly-queens-defeated-princess-by-11-runs-bareilly-news-c-4-vns1074-783694-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली क्वींस ने प्रिंसेस को 11 रनों से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली क्वींस ने प्रिंसेस को 11 रनों से किया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल की ओर से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को मैत्रीपूर्ण महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें बरेली क्वींस ने बरेली प्रिंसेस को 11 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर क्वींस की कप्तान श्रद्धा सक्सेना ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए। शिवांगी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि लक्ष्मी ने 15 और इशिता व इल्शा ने 13-13 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में प्रिंसेस ने चार ओवरों में 12 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली प्रिंसेस की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। क्वींस की गेंदबाजी में इशिता सक्सेना ने चार ओवरों में आठ रन देकर तीन विकेट लिए।
पुरस्कार वितरण समारोह में इशिता सक्सेना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कृतिका जोशी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और छवि को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, रेनू पटेल, रिद्धि खन्ना, प्रियंका गंगवार, किरण पटेल, पारुल पटेल, उषा कश्यप आदि मौजूद रहे। डॉ. शशि बाला राठी ने कहा, कि जिले की बेटियों को आज जो अवसर मिला है, उसके माध्यम से उन्हें भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सहायता मिलेगी। संवाद