{"_id":"672a1ba9c86875dcef002210","slug":"bareilly-police-won-11-medals-in-horse-riding-competition-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली पुलिस की टीम ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में किया कमाल, चार स्वर्ण समेत 11 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली पुलिस की टीम ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में किया कमाल, चार स्वर्ण समेत 11 पदक जीते
Tue, 05 Nov 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:50 PM IST
सार
UP Police: मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बरेली पुलिस की टीम ने 11 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने विजेता टीम को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 26 वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में बरेली पुलिस की टीम ने 11 पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसमें एचसीपीएम हिमांशु कुमार ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में एक, ड्रैसाज व टीम टेंट पेगिंग में दो रजत पदक जीते।
विज्ञापन
सीएमपी तरुण सागवान ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में एक, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में एक रजत पदक हासिल किया। सीएमपी मोहम्मद नाजिर ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग में दो स्वर्ण, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में दो रजत पदक अपने नाम किए। सीएमपी रविंद्र कुमार ने इंडियन फाइल व टेंट पेगिंग एक स्वर्ण, ड्रेसाज व टीम टेंट पेगिंग में एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
एसएसपी ने किया सम्मानित
मंगलवार को खिलाड़ियों की इस उपलब्धी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन