{"_id":"61cd9101f44a1f32677a2db9","slug":"bareilly-police-team-attacked-in-bhuta-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: भुता में पुलिस टीम पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: भुता में पुलिस टीम पर हमला, घायल
Thu, 30 Dec 2021 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:29 PM IST
सार
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पीआरवी प्रभारी ने थाना भुता में दर्ज कराई गई। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बुधवार देर रात थाना भुता के ग्राम खजुरिया श्रीराम में एक युवक के घर में गांव के ही युवक ने पत्थर फेंके। गृह स्वामी ने 112 पीआरवी को कॉल की जिस पर पहुंची पीआरबी 170 की टीम पर आरोपी ने हमला बोल दिया। उसने पत्थर मारकर पीआरवी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे उसमें बैठे प्रभारी उपेंद्र सिंह घायल हो गए। साथ में मौजूद ड्राइवर और दीवान बाल बाल बचे। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पीआरवी प्रभारी ने थाना भुता में दर्ज कराई गई। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन