{"_id":"6908dd8c560041b8a70e4fdf","slug":"bareilly-police-recovered-all-three-missing-girls-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर से लापता हुईं तीन किशोरियां मिलीं, दोनों के प्रेमी भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर से लापता हुईं तीन किशोरियां मिलीं, दोनों के प्रेमी भी हिरासत में
Mon, 03 Nov 2025 10:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:21 PM IST
सार
बरेली में तीन किशोरियां एक साथ लापता हो गई थीं। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग शहर से बरामद कर लिया है। दो किशोरियों के प्रेमियों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली से लापता तीनों किशोरियों को पुलिस ने तलाश लिया है। तीसरी किशोरी की तलाश में पुलिस उत्तराखंड के रुद्रपुर की खाक छान रही थी, पर वह पीलीभीत के बिलसंडा में प्रेमी के साथ मिली। बारादरी थाना पुलिस उसके प्रेमी को पकड़कर भी साथ ले आई।
विज्ञापन
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तीनों किशोरियों के बयान दर्ज किए हैं। दो ने अपने प्रेमियों के साथ जाने की बात कबूल कर ली है। एक का प्रेमी भी नाबालिग है। दोनों प्रेमियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं तीसरी लड़की ने सहेलियों के साथ घर से जाने और बाहर रहकर कोई रोजगार करने की बात बताई है।
विज्ञापन
बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। अब कोर्ट में उनके बयान होने हैं। इसमें एक-दो दिन का समय लगेगा। कोर्ट के निर्देश पर ही तीनों किशोरियों को माता-पिता के साथ या फिर नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन