फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police raiding from Delhi to Hyderabad in search of Maulana Tauqeer Raza Khan

Bareilly: मौलाना तौकीर की तलाश में दिल्ली से हैदराबाद तक दबिश, 19 मार्च को कोर्ट में पेश करने का है आदेश

Sat, 16 Mar 2024 03:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी में बरेली पुलिस का पसीना छूट रहा है। दो सीओ के नेतृत्व में 20 पुलिसकर्मियों की टीम मौलाना की तलाश में जुटी है। दिल्ली के बाद अब हैदराबाद में तौकीर रजा के होने का इनपु मिली है। इस पर एक टीम हैदराबाद भेजी गई है। 

विज्ञापन
Bareilly Police raiding from Delhi to Hyderabad in search of Maulana Tauqeer Raza Khan
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2010 में हुए बरेली दंगे के लिए कोर्ट से मास्टरमाइंड ठहराए गए मौलाना तौकीर रजा को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मौलाना के खिलाफ दो बार गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई है। इसके बाद एसएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौलाना को 19 मार्च को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश करना है। अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं, लेकिन मौलाना का अब तक पता नहीं चला है। ऐसे में मौलाना की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। 

विज्ञापन


आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख तौकीर रजा को 19 मार्च को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश करना है। इसके लिए दो सीओ के नेतृत्व में दो टीमें जुटी हैं। मौलाना की लोकेशन कभी दिल्ली में मिल रही है तो कभी हैदराबाद में। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मौलाना के सभी फोन नंबर बंद हैं। परिचितों व परिजनों के नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी तलाश की जा रही है। एक टीम दिल्ली में मौलाना की तलाश कर रही है। हैदराबाद में मौलाना के होने का इनपुट मिलने पर दूसरी टीम को वहां के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन

13 मार्च को दोबारा जारी किया गया वारंट
एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट से 13 मार्च को मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ दोबारा से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। इस बार वारंट एसएसपी के नाम से संबोधन करके जारी किया गया है, मतलब यह कि 19 मार्च 2024 को मौलाना को गिरफ्तार कर पेश कराने की जिम्मेदारी एसएसपी को सीधे तौर पर दी गई है। वारंट में मारपीट, हमला, बलवा, सेवन क्रिमनल लॉ एक्ट और साजिश रचने जैसी वह सभी धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें मुकदमे के बाकी आरोपियों पर चार्जशीट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed