फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police nabbed two of Godara's henchmen in an encounter, and two shooters were arrested in Delhi.

Bareilly News: बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे गोदारा के दो गुर्गे, दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bareilly police nabbed two of Godara's henchmen in an encounter, and two shooters were arrested in Delhi.
बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दो बदमाशों को शाही थाना क्षेत्र में दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी के पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर में गोली लगी है। गिड़गिड़ाते हुए उसने पुलिस से कहा कि वह दोबारा यूपी में नहीं आएगा। यहां बाबा की पुलिस से डर लगता है। गिरफ्त में आया दूसरा बदमाश हरियाणा का अनिल है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

उधर, 17 वर्षीय दो आरोपी शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस के अनुसार, दोनों बागपत के निवासी हैं। सोशल मीडिया के जरिये उनकी गिरोह में भर्ती की गई थी। दोनों नाबालिग शूटर मुठभेड़ में मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर पर गोली चलाने के लिए कहा था। चार से पांच लाख रुपये में डील हुई थी।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू राजस्थान के जिला बियावर के जैतारण थाना क्षेत्र के गांव बेडकला का निवासी है। उससे एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं। मौके पर बदमाशों की बाइक पड़ी मिली। वह 25 हजार रुपये का इनामी है। उसे फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने आए बदमाशों का साथी है। उसे रेकी करने और घटना के लिए एक चोरी की बाइक का जुगाड़ करने की जिम्मेदारी दी गई थी। घटना के दौरान भी वह आसपास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में है अनिल का गैराज
एसएसपी ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना बड़ी के गांव राजपुर निवासी छठे आरोपी अनिल को भी शाही में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। उसका सोनीपत में बाइक का गैराज है। मुठभेड़ में मारे गए रविंद्र व अरुण उसके दोस्त थे। संदेह है कि अनिल ने ही इन लोगों को घटना के लिए सफेद रंग की अपाचे बाइक उपलब्ध कराई थी। अनिल ने वहीं बैठकर गिरोह की मदद की थी। बताया कि अनिल पहले बिहार में शराब की तस्करी करता था। वह सोनीपत से भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।
पहले दिन दोनों नाबालिगों ने चलाई थी गोली
दिल्ली। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों नाबालिगों ने दिशा पाटनी के घर पर पहले दिन दो से तीन गोलियां चलाई थीं। उस दौरान दिशा के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई थी। दूसरे दिन अरुण और रविंद्र ने 10-15 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग की दोनों घटनाओं को लेकर बरेली पुलिस ने एक ही प्राथमिकी दर्ज कर रखी है। ब्यूरो

--
11-12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने व साजिश रचने वाले सभी आरोपी पकड़ में आ गए हैं। शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। विवेचना में साक्ष्य जुटाने के लिए बरेली पुलिस हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जाएगी। गिरफ्तार चारों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed