फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police may increase reward amount on Ashraf brother-in-law Saddam

UP News: अशरफ के साले सद्दाम पर अभी और कसेगा शिकंजा, बढ़ सकती है इनाम की राशि

Sat, 15 Apr 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

अशरफ के साले सद्दाम का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उस पर 25 हजार रुपये को इनाम घोषित किया जा चुका है। इनाम की राशि जल्द बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन
bareilly police may increase reward amount on Ashraf brother-in-law Saddam
सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। गुरुवार को पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब इसे बढ़ाने की तैयारी है। जल्द ही पुलिस इसकी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


बरेली जेल में बंद अशरफ की मदद के लिए उसका साला सद्दाम यहां खुशबू एंक्लेव में आकर रह रहा था। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ का नाम आने के बाद पता चला कि सद्दाम बरेली में रहकर लल्ला गद्दी के साथ अशरफ का नेटवर्क तैयार कर रहा था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- अशरफ के गुर्गों की बढ़ी मुश्किल: सद्दाम पर 25 हजार का इनाम घोषित, लल्ला गद्दी की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्गों से उसकी मुलाकात कराने में मदद कर रहा था। अतीक अहमद और अशरफ के गुर्गे सद्दाम के कमरे पर आकर रुकते थे। पीलीभीत रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में सभी पार्टी करते और सद्दाम उनको जेल ले जाकर अशरफ से मिलवाता था। 

बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा 

इस खुलासे के बाद अशरफ के मददगारों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में लल्ला गद्दी समेत कई लोग जेल जा चुके हैं, लेकिन अशरफ का साला सद्दाम फरार है। लखनऊ एसटीएफ और बरेली एसआईटी को उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। 

संबंधित खबर- Asad Encounter: असद के एनकाउंटर के बाद बरेली में अशरफ के गुर्गों में दहशत, सद्दाम की तलाश में जुटी एसटीएफ

सूत्रों के मुताबिक सद्दाम लगातार लोकेशन बदल रहा है। वह दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, हैदराबाद में छिपा हो सकता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि सद्दाम की तलाश की जा रही है। इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है।

बरेली में आकर रुकता था असद 

माफिया अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद अपने चाचा अशरफ का चहेता था। अशरफ ही असद को गोली चलाने और घुड़सवारी की ट्रेनिंग देता था। असद के एनकाउंटर के बाद एक शादी समारोह का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अशरफ अपने भतीजों को पिस्टल देकर फायरिंग करने को बोल रहा है और उसका दूसरे नंबर का भतीजा अली पिस्टल से तड़ातड़ गोलियां चला रहा है। 

अशरफ के साले सद्दाम से भी असद की अच्छी बनती थी। वह सद्दाम को मामू कहता था। असद अक्सर अपने चाचा से मुलाकात करने बरेली आता था और सद्दाम के साथ खुशबू एंक्लेव स्थित उसके कमरे पर रुकता था। सद्दाम लगातार अशरफ की मदद कर रहा था। दूसरी ओर प्रयागराज पुलिस अतीक के गैंग में सद्दाम का नाम शामिल करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed