फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police found missing youth Vikas from chandosi

Bareilly News: मां ने दर्ज कराई थी अपहरण और हत्या की रिपोर्ट, बेटा अपने दोस्त के घर छिपा मिला

Sat, 15 Apr 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

जिस युवक के अपहरण और हत्या की रिपोर्ट उसकी मां ने जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई थी, वह अपने दोस्त के घर मिला। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई। 

विज्ञापन
Bareilly Police found missing youth Vikas from chandosi
विकास सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज कस्बे से तीन अप्रैल से लापता युवक विकास को पुलिस ने चंदौसी में उसके दोस्त के घर से पकड़ लिया। युवक की मां ने जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नामजद चारों लोगों को जेल भी भेज चुकी है। शुक्रवार देर शाम मीरगंज पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मीरगंज कस्बे के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास सिंह नथपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की पत्नी को अक्सर मेसेज भेजता था। यह बात उनको पता लग गई थी। इसके बाद तीन अप्रैल को विकास लापता हो गया। 

विज्ञापन

युवक की मां ने दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट 

उसका पता नहीं लगा तो मां मीरा देवी ने जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, उनकी पत्नी मंजू यदुवंशी, गांव की प्रधान के पति समरपाल और विनोद के खिलाफ अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने विकास को काफी तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। दूसरी ओर विकास की हत्या के संबंध में भी किसी तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

जांच के दौरान सामने आया कि विकास को मंजू के मोबाइल से कॉल करके ही बुलाया गया था। उससे मारपीट की बात भी सामने आई। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत चारो आरोपियों को दस अप्रैल को अपहरण और साजिश रचने संबंधी धाराओं में जेल भेज दिया। इस बीच विकास की तलाश भी जारी रही। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि युवक की चंदौसी से बरामदगी हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed