फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police arrested two more cattle smugglers in encounter

Bareilly: मुठभेड़ में दो और पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने चार दिनों में सात दबोचे, सभी के पैरों में लगी गोली

Thu, 16 Feb 2023 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 12:29 PM IST
सार

बरेली में संरक्षित पशुओं के अवशेष फेंकने की घटनाओं के बाद पशु तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। लगातार चौथे दिन पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्कर दबोचे हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
Bareilly Police arrested two more cattle smugglers in encounter
दो पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद में पशु तस्करों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव भड़सर में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो और पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली मारी गई है। इनके तीन साथी भागने में सफल रहे। घायलों पशु तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक बैगुल नदी पुल के पास गांव भड़सर में चेकिंग के दौरान गो तस्करों से हुई आमने सामने की फायरिंग में सिपाही बॉबी कुमार घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पशु तस्कर मोहसिन और राशिद को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों कस्बा सैंथल के तारवालान के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु तस्कर मोहसिन पर पांच और राशिद के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों तस्करों से तमंचे, कारतूस और संरक्षित पशुओं को मारने के उपकरण बरामद हुए हैं। वहीं गिरफ्तार पशु तस्करों के साथी अन्ना पुत्र सद्दीक, शानू पुत्र बाबू और अनस पुत्र लईक फरार हो गए। ये तीनों भी सैथल के हैं। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

चार दिन से लगातार हो रही मुठभेड़ 

सोमवार को बिथरी और हाफिजगंज थाना क्षेत्र में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बिथरी चैनपुर क्षेत्र से पशु तस्कर आरिफ पकड़ा गया। थाना हाफिजगंज पुलिस ने हैदर अली को दबोचा था। दोनों के पैरों में गोली मारी गई थी। 
 
मंगलवार को देवरनिया थाना पुलिस ने बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी पशु तस्कर तस्लीम उर्फ कलुआ को पैर में गोली मारकर पकड़ा था। नवाबगंज थाना पुलिस ने हाफिजगंज के गांव खाता निवासी इलियास को दबोचा था।

बुधवार को थाना इज्जतनगर पुलिस ने पशु तस्कर दानिश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसका साथी भगवानपुर धिमरी निवासी बुद्धी फरार हो गया। दानिश पर संरक्षित पशुओं के कटान से संबंधित 10 मुकदमे और बुद्धी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed