{"_id":"6440afdf9cf0139b080e3fb9","slug":"bareilly-police-arrested-the-accused-of-stabbing-girls-with-bare-blades-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बीवी ने की बेवफाई: परेशान शख्स को मौलाना ने दी ये सलाह, सरेराह लड़कियों संग खौफनाक काम करने लगा सज्जाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बीवी ने की बेवफाई: परेशान शख्स को मौलाना ने दी ये सलाह, सरेराह लड़कियों संग खौफनाक काम करने लगा सज्जाद
Thu, 20 Apr 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लड़कियों को सरेराह ब्लेड मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीवी से परेशान शख्स मौलाना के कहने पर युवतियों को ब्लेड मार रहा था। पुलिस ने मौलाना की तलाश शुरू कर दी है। मौलाना को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली शहर में युवतियों को ब्लेड मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता में उसने स्वीकार किया कि दूसरी पत्नी ने उसका काफी रुपया खर्च कराने के बाद उल्टा उस पर केस कर दिया था। वह परेशान था तो मौलाना ने राय दी कि युवतियों को घायल करने से उसे विवादों से निजात मिल जाएगी।
पुलिस अब मौलाना की तलाश कर रही है। कोतवाली के बांस मंडी निवासी 45 वर्षीय सज्जाद को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ किला थाने में तीन और प्रेमनगर थाने में एक केस दर्ज है। सज्जाद ने बताया कि वह रेलवे में कारपेंटर वर्क का ठेका लेता है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं।
वर्ष 2021 में एक खूबसूरत महिला ने उसे जाल में फंसाकर शादी कर ली। उसने बीस लाख खर्च कर दूसरी बीबी को कॉस्मैटिक शोरूम खुलवाया। बावजूद वह बेवफाई कर गई और दिसंबर में उसे छोड़कर दुष्कर्म का मुकदमा कर दिया। उसने निकाहनामा दिया तो पुलिस ने एफआर लगा दी।
विज्ञापन
इस बीच बीवी ने कोर्ट में प्रोटेस्ट कर दिया तो केस चल पड़ा। वह दूसरी पत्नी और मुकदमों से बहुत परेशान था। किला क्षेत्र की एक मजार पर रहने वाले मौलाना से संपर्क किया तो उसने भी रुपये ऐंठ लिए। मौलाना ने उसे सलाह दी कि वह लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल करे तो मुकदमों से निजात मिल सकती है। वह यही काम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से तीन-चार ताबीज, ब्लेड, बाइक बरामद की। अब पुलिस मजार के मौलाना की तलाश कर रही है।

शुक्रवार को होना था युवती पर हमला
वारदात के तरीके से ही पुलिस ने भांप लिया था कि घटना में तंत्र मंत्र का कोई चक्कर है। दरअसल सभी घटनाएं शुक्रवार को हो रही थीं और इस तरह 21 अप्रैल को फिर घटना होनी थी। आरोपी ने भी कबूल किया कि वह हर बृहस्पतिवार को मजार पर जाकर मौलाना से मिलता था। वह तंत्र साधना करने के बाद उसे ताबीज देता था और अगले दिन उसे आठ से नौ बजे के बीच घटना करने को कहता था। उसने तीन घटनाएं रात में और एक दिन में इसी अवधि में की।
सज्जाद की तलाश में छूटा पसीना
दो थानों की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल काफी मशक्कत के बाद सज्जाद को पकड़ सकी। इसके लिए पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन चेक की। हर लोकेशन बांसमंडी चौराहे पर जाकर खत्म हो जाती थी। तब उस इलाके में सज्जाद का फोटो लेकर पुलिस घूमी तो सफलता मिली।

युवतियों को ब्लेड मारकर भागने वाले आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने तंत्र मंत्र के चक्कर में घटनाएं करने की बात कबूली है। आरोपी मौलाना को भी तलाश किया जा रहा है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी