फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police arrested Badaun's 50 thousand brat

बदायूं के 50 हजार के इनामी बदमाश को बरेली पुलिस ने दबोचा

Tue, 09 Jun 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly police arrested Badaun's 50 thousand brat
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, भमोरा में जरी कारीगर की हत्या और डकैती में था वांछित

विज्ञापन
बरेली। भमोरा में जरी कारीगर की हत्या और डकैती में वांछित 50 हजार के इनामी बदायूं के बदमाश भूरा पठान को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भूरा के सीधे पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात एसएसपी ने सुभाषनगर पुलिस और एसओजी की टीम को इस कामयाबी के लिए शाबासी दी।
सोमवार रात करीब सवा दस बजे एसपी क्राइम रमेश भारतीय के नेतृत्व में करेली मठिया के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। एसपी क्राइम ने बताया कि घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसके गिरते ही बाकी बदमाश भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम बदायूं के अलापुर थाने के गांव आसपुर निवासी भूरा पठान बताया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

युवा जरी कारीगर चमन की हत्या में था शामिल

एसपी क्राइम ने बताया कि 13 नवंबर, 2018 की रात में भमोरा के बमियाना निवासी जरी कारीगर चमन के घर डकैती पड़ी थी। वारदात के दौरान चमन के जाग जाने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। तब अज्ञात में रिपोर्ट कराई गई थी। बाद में पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि बदायूं और बरेली जिले के बदमाशों ने मिलकर यह वारदात की थी। घटना में छह बदमाशों के नाम खोले गए। इनमें से चार को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि भूरा पठान और शाहबुद्दीन फरार थे। भूरा पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि भूरा बरेली में अपने दोस्तों के साथ किसी घटना की योजना बना रहा है तो पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिस और एसओजी ने लंबे समय से फरार बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर शानदार काम किया है। टीम को इनाम दिया जाएगा। भूरा ने बदायूं में भी कई घटनाएं की हैं। बदायूं पुलिस से इस बारे में जानकारी की जाएगी। भूरा के दूसरे साथियों को भी पकड़ा जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed