फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Pitambarpur station master's death from heart attack

बरेलीः पितांबरपुर स्टेशन मास्टर की हार्टअटैक से मौत

Wed, 06 May 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Pitambarpur station master's death from heart attack
demo photo - फोटो : File Photo
बरेली। फरीदपुर में एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से पिताबंरपुर स्टेशन मास्टर इस कदर डर गए कि उन्हें हार्टअटैक हो गया। उन पर बिलपुर स्टेशन का भी चार्ज था। देर रात उनका शव बरेली स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। स्टेशन मास्टर हरजीराम मीणा लॉकडाउन के बाद से फरीदपुर में रहकर पितांबरपुर और बिलपुर स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। साथी रेल कर्मचारियों के मुताबिक, हरजीराम फरीदपुर में एक महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से खौफजदा थे। उन्हें डर था कि वह फरीदपुर में रहे तो उन्हें भी संक्रमण हो जाएगा। हालांकि उन्हें काफी समझाया भी, लेकिन वह अपने मन से कोरोना का डर नहीं निकाल सके। मंगलवार को उनके सीने में दर्द उठा तो लोग उन्हें डाक्टर के पास ले गए, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर जंक्शन पर पहुंची तो साथी स्टेशन मास्टरों में शोक की लहर दौड़ गई। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि हरजीराम काफी हंसमुख स्वभाव के थे। गौरतलब है कि दो दिन पहले प्वाइंट मैन सत्यप्रकाश का भी निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed