फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly people will celebrate Diwali on the inauguration of Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम, नाथनगरी के मंदिरों में होगा मंगलगान, शहरवासी मनाएंगे दिवाली

Thu, 04 Jan 2024 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम भव्य मंदिर में विराजेंगे। इस अवसर पर बरेली के नाथ मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Bareilly people will celebrate Diwali on the inauguration of Ram Mandir
राम मंदिर गर्भगृह - फोटो : X/@ChampatRaiVHP

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर नाथनगरी बरेली के मंदिरों में भी विविध कार्यक्रम होंगे। नाथ मंदिरों में अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं भजन-कीर्तन होंगे तो कहीं रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी। व्यापारी व आम शहरी इस दिन दिवाली मनाएंगे।

विज्ञापन


वनखंडीनाथ मंदिर में जलेंगे 5,100 दीप
जोगी नवादा स्थित श्री वनखंडीनाथ मंदिर के संरक्षक हरि ओम राठौर ने बताया कि 22 जनवरी को हवन-पूजन होगा और दिवाली मनाई जाएगी। शाम को 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शाम सात बजे से घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। रात आठ बजे से आतिशबाजी होगी। मंदिर की गोशाला की गायों को तिलक लगाकर माला पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी से ही शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
प्रेमनगर स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में 17 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मंदिर परिसर और बाहर भव्य सजावट होगी। मंदिर में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन होंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव अवतार अग्रवाल ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक रामचरितमानस का अखंड पाठ होगा और 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे महाआरती होगी।

साईं मंदिर में होगा रामचरित मानस का पाठ
श्यामगंज स्थित शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। इसी दिन शाम को छह बजे से श्याम गुणगान होगा। अगले दिन 22 जनवरी को सुबह हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण
प्रेमनगर की शिव शक्ति एस्टेट कॉलोनी स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पूरी कॉलोनी को सजाया जाएगा और प्रत्येक घर में शाम 7:30 बजे दीपक जलाए जाएंगे। 

सभी कॉलोनीवासी मंदिर में इकट्ठा होकर 501 दीपक जलाएंगे। आतिशबाजी के बाद भजन संध्या और प्रसाद वितरण होगा। पंकज अग्रवाल ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य घर में आ रहे हैं, इसलिए ये उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्रीराम रथ निकाल कर घर-घर बांटा निमंत्रण
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है। लोगों के पास संदेश पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रामदूत बनकर घर-घर जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूजित अक्षत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसमें बुधवार को संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत के नेतृत्व में महापौर उमेश गौतम, शिवानंद महाराज, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, पवन अरोड़ा, धर्म प्रकाश रस्तोगी, लवलीन कपूर, धर्म प्रकाश रस्तोगी की उपस्थिति में श्रीराम रथ का उद्घाटन संघ कार्यालय केशव कृपा पर हुआ। 

इसी क्रम में राम भक्तों की टोली आलोक नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई प्रत्येक हिंदू के घर-घर पहुंची। राम भक्तों की टोली में गजेंद्र सिंह चौहान, विजय महाराज, कमलेश वर्मा, दीपक सक्सेना, श्याम पंडित, प्रमोद नेगी, गोपी दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed