फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Passport Office Receives Bomb Threat By Email Police and BDS did checking

UP News: बरेली के पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे चली छानबीन

Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 06:18 PM IST
सार

बरेली के डीडी पुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिससे कार्यालय में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। गहन छानबीन की। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

विज्ञापन
Bareilly Passport Office Receives Bomb Threat By Email Police and BDS did checking
पुलिस की जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पासपोर्ट कार्यालय और उसके अधीन पासपोर्ट सेवा केंद्रों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पासपोर्ट कार्यालय परिसर को खाली करवाकर करीब डेढ़ घंटे तक सघन जांच की। बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 10:57 बजे ई-मेल मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रेमनगर थाना पुलिस डीडी पुरम स्थित पासपोर्ट कार्यालय और बारादरी पुलिस पीलीभीत बाइपास स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचीं। सीओ एलआईयू विजय राणा के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड ने कार्यालयों में पहुंचकर सघन तलाशी की।
विज्ञापन


जांच के दौरान कार्यालय के सभी कर्मियों और विभिन्न कार्यों से आए लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया। आने वाले लोगों के बैग भी चेक किए गए, लेकिन कहीं कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी पर टीम लौट गई और कार्यालय का कामकाज फिर से सामान्य हो गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, ई-मेल में भेजने वाले का जिक्र नहीं है। भाषा भी पूर्व के ई-मेल से अलग है। पुलिस आईपी एड्रेस के जरिये भेजने वाले की तलाश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों को किया गया अलर्ट
कार्यालय में शनिवार और रविवार को अवकाश था। इसलिए शुक्रवार शाम और सोमवार सुबह के सीसी फुटेज भी देखे गए, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा। आवेदक और कार्यालय के कर्मियों की ही आवाजाही रही। हालांकि, एहतियातन सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। वे कार्यालयों के आसपास संदिग्धों की तलाश कर रही हैं।

आठ पासपोर्ट सेवा केंद्रों में भी विस्फोट की धमकी
ई-मेल में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधीन आठ पासपोर्ट सेवा केंद्रों में भी धमाके की धमकी दी गई थी। सभी सेवा केंद्रों के प्रभारियों को तत्काल परिसर खाली कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। लिहाजा, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, नगीना पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने जांच की। हालांकि, इन केंद्रों पर भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बदायूं में भी सतर्कता और जांच
बदायूं जिले में भी धमकी भरे मेल के बाद सतर्कता बरती गई। डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में पुलिस तथा विशेष जांच टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों तक चली इस जांच के दौरान किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की टीम ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed