{"_id":"5e84d32a8ebc3e768550ffa3","slug":"bareilly-panic-in-subhash-nagar-the-whole-area-became-a-quarantine-by-itself-bareilly-news-bly4014196119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः सुभाष नगर में दहशत... पूरा इलाका खुद ही हो गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः सुभाष नगर में दहशत... पूरा इलाका खुद ही हो गया क्वारंटीन
विज्ञापन
सुभाष नगर में कोराना का मरीज मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को एक हफ्ते के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कर्फ्यू का माहौल, पुलिस भी दूर से कर रही निगरानी
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पीड़ित परिवार की गली समेत आसपास के रास्ते सुनसान पड़े हैं। पड़ोसियों में अजीब सा डर है कि वह लोग तो इस संक्रमण की चपेट में नहीं आ गए हैं।
सुभाष नगर से वायरस का प्रसार शहर के दूसरे हिस्सों में न हो जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन के लोग खुद दूरी बनाकर खासी एहतियात बरत रहे हैं। सुभाष नगर में जाने के लिए सरन अस्पताल के मोड़ वाली सड़क पर ही सीढ़ी रख दी गई है, ताकि कार या अन्य बड़े वाहन वहां से आवागमन न कर सकें। कोरोना पॉजिटिव युवक के घर वाली गली और आसपास के रास्तों में भी सीढ़ी और आड़ी तिरछी बाइक लगाकर उसे आम जनता के लिए बंद किया गया है। पुलिस यहां से आधा किमी दूर बैठी है। पुलिस को टोकाटाकी करने की जरूरत भी नहीं पड़ रही है, क्योंकि दहशत के कारण लोगों ने खुद ही अपने आप को घर में कैद कर लिया है। बेहद सख्त जरूरत पर ही घर से निकल रहे हैं और पड़ोसियों से भी मेलजोल खत्म कर दिया गया। कोई न किसी के घर जा रहा है और न ही किसी को बुला रहा है। बुधवार दोपहर मोहल्ले में ऐसा ही हाल था। गलियां सूनी पड़ी थीं और लोग घरों में बंद थे।