फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly news three workers died during tank cleaning in factory

बरेली: फैक्टरी में टैंक सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत, चार की हालत गंभीर

Tue, 07 Dec 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 01:05 PM IST
सार

बरेली में जौहरपुर स्थित बीएल एग्रो खाद्य तेल फैक्टरी में सात मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। सफाई के दौरान सभी बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bareilly news three workers died during tank cleaning in factory
धरने पर बैठे परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीगंज के जौहरपुर में बीएल एग्रो कंपनी की रिफाइनरी में मंगलवार सुबह टैंक साफ कर रहे तीन मजदूर नीरज (24), यासीन शाह (25) और विजय (32) की गैस में दम घुटने से मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने पहुंचे चार और मजदूर बेहोश हो गए। गंभीर हालत में चारों को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने पूरी घटना की जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बीएल एग्रो कंपनी खाद्य तेल बनाती है। जौहरपुर स्थित रिफाइनरी में शोधन कार्य के लिए एफ्फ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) में यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीबीगंज के ही गांव नदोसी निवासी नीरज, गौतारा के यासीन शाह और जौहरपुर के विजय मौर्य प्लांट के टैंक में सफाई करने घुसे थे। कुछ ही देर बाद वे बेहोश होकर टैंक में भरे मलबे में गिर गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए टैंक में घुसे नितिन मिश्रा, प्रवीण, हेमराज और प्रभात कुमार सिंह भी अंदर ही बेहोश हो गए। हादसे की खबर फैलते ही फैक्टरी का स्टाफ रिफाइनरी पर इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन


पहले नीरज, यासीन और विजय को निकालकर भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद नितिन, प्रवीण, हेमराज और प्रभात को भी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने के कारण चारों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर एडीएम सिटी डॉ. रामदुलारे पांडेय, सीओ आशीष प्रताप सिंह समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। दोपहर करीब 12 बजे मृतकों के परिवार और गांव के काफी लोग भी रिफाइनरी पहुंच गए, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

इन लोगों ने गेट पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब पांच बजे बीएल एग्रो प्रबंधन का मजदूरों के परिवारों से समझौता होने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिए गए।

घटना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेट से जांच कराने की भी संस्तुति की गई है। फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। अगर किसी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रामदुलारे पांडेय, एडीएम सिटी

मृतकों के प्रति हमारी संवेदना है। उनके परिवार वालों की हर संभव मदद की जाएगी। भर्ती कर्मचारियों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। जांच के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। ईटीपी (एफ्फ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) मैनेजर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
- घनश्याम खंडेलवाल, चेयरमैन, बीएल एग्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed