फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly news accused of brutalizing a teenager came out of lockup limping

UP: 'कर्मों का फल भुगतना...', रातभर करवटें बदलता रहा, सुबह हवालात से लंगड़ाते निकला किशोरी से दरिंदगी का आरोपी

Sun, 07 Sep 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Sep 2025 03:12 PM IST
सार

बेरली में किशोरी से दरिंदगी करने वाला आरोपी हवालात से लंगड़ाते हुए निकला। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार देगा।

विज्ञापन
bareilly news accused of brutalizing a teenager came out of lockup limping
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ठीक से खबर ली। वह हवालात से लंगड़ाते हुए निकला तो बोला कि कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। इससे पहले उसका भी डीएनए सैंपल लिया गया। 
विज्ञापन


नवजात के सैंपल से उसका मिलान कराने के लिए दोनों सैंपल लैब भेजे जाएंगे। अगर दोनों का मिलान हो गया तो आरोपी पर कार्रवाई का शिकंजा और कसेगा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार देगा। आरोपी को जब भी मौका मिलता, किशोरी को घर बुलाकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई। उसके पेट में दर्द उठा तो परिजनों ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। तब उनको मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार को किशोरी ने जिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया। 
 

आरोपी की विधिक पहचान के लिए मृत बच्चे व आरोपी के खून, नाखून आदि के सैंपल सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस लैब से इनकी जांच कराएगी। हालांकि, घटनाक्रम घूमा हुआ बताया जा रहा है। विवेचना में चौंकाने वाली बातें भी सामने आ सकती हैं।

ग्रामीणों में गुस्सा
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसका हाल खराब दिखा। हवालात में रात भर करवटें बदलता रहा। शनिवार को कोतवाली से लंगड़ाते हुए निकले आरोपी ने कहा कि मेरे कर्मों की सजा मुझे मिल रही है। वहीं, उसके गांव में कई चर्चाएं हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसे दरिंदे को सजा काटकर आने पर भी गांव में घुसने नहीं दिया जाए। आरोपी का परिवार भी उसकी हरकतों की वजह से बेइज्जती झेल रहा है।

 

कार्रवाई की जद में मेडिकल स्टोर
थाने के अपराध निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि गांव में मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की जाएगी। जब किशोरी के पेट में दर्द उठा था, तब दवा लेने किशोरी की मां आई थी या उसका भाई। पेट दर्द की टेबलेट दी गई या किसी और बीमारी की। मेडिकल स्टोर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। जांच में पता चलेगा कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले पीड़िता को कोई दवा तो नहीं खिलाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

 

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। शनिवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण व डीएनए सैंपल लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed