फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Nath temple is ready know where and at what time the Jalabhishek will start

Mahashivratri: बरेली के नाथ मंदिर सजकर तैयार, रात 12 बजे से ही लगने लगी भक्तों की कतार

Wed, 26 Feb 2025 07:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 07:13 AM IST
सार

बरेली के नाथ मंदिर बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाए गए हैं। मंदिरों की भव्यता देखते ही बन रही है। 

विज्ञापन
Bareilly Nath temple is ready know where and at what time the Jalabhishek will start
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर बरेली के सातों नाथ मंदिर सजकर तैयार है। मंदिरों की भव्यता देखते ही बन रही है। नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, महाशिवरात्रि पर शहर के कई जगह शोभायात्रा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


नाथ मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजावट की गई है। त्रिवटीनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर मंदिर कमेटी कई दिन से तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


त्रिवटीनाथ मंदिर को रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास पार्किंग भी बनाई गई है। चौराहों को रंग-बिरंगी रोशनी झालर, फूल से सजाया गया हैं। मंदिर में रात तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे से शुरू होगा जलाभिषेक
- अलखनाथ मंदिर - रात 12 बजे
- त्रिवटीनाथ मंदिर - सुबह तीन बजे
- धोपेश्वरनाथ मंदिर - सुबह तीन बजे
- वनखंडीनाथ मंदिर - रात एक बजे
- पशुपतिनाथ मंदिर - सुबह चार बजे
- मणीनाथ मंदिर - सुबह चार बजे
- तपेश्वरनाथ मंदिर - सुबह तीन बजे
 

नगर निगम ने चौराहों को फूलों से सजाया 
महाशिवरात्रि पर नगर निगम ने चौराहों को फूलों से सजाना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम की ओर से चल रहे देर रात तक यह काम चलता रहा। दरअसल फ्लॉवर शो के तहत नगर निगम को शहर के तीन चौराहे फूलों से सजाने के लिए दिए गए हैं। इसमें पटेल चौक, चौकी चौराहा समेत आदिनाथ चौक शामिल हैं। 

नगर निगम की ओर से व्यापारियों के साथ संयुक्त रूप से तीनों चौराहों पर रंग बिरंगे परदों के साथ गेंदे के फूल, सफेद सूरज मूखी और गुलाब से  सजावट की जा रही है। मंगलवार देर रात तक चौराहों को सजाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान लुभा रही सजावट को देखने के लिए लोगों का तांता देखने को मिला है। वहीं चौराहों पर सजावट के बीच में ओम भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed